Home  लाइफस्टाइल समाचार काम की बात: गर्मियों में घर को ठंडा रखने के ये 7...

काम की बात: गर्मियों में घर को ठंडा रखने के ये 7 नेचुरल तरीके जान लें, बिजली का बिल भी आएगा कम

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Desi Hack to make home cool in summer: गर्मियों में घर के अंदर तंदूर जैसी गर्माहट फील होती है तो संभल जाएं। पूरा दिन एसी-कूलर चलाकर बिजली का बिल बढ़ाने की बजाय ये देसी नुस्खे ट्राई करें। घर नेचुरली कूल बना रहेगा।

गर्मियों में घर की छत और दीवारें बेहद गर्म हो जाती है। जिससे घर के अंदर गर्मी और बढ़ जाती है। बगैर कूलर, एसी के रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन एसी लगवाना हर किसी के बजट में नहीं होता। वहीं अगर पूरा दिन कूलर चलाएं तो बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में घर को ठंडा करने के कुछ आइडिए जरूर जान लें। कुछ नेचुरल और देसी तरीके हैं जो घर को आसानी से ठंडा रखने में मदद करेंगे।

घर आखिर इतना गर्म क्यों हो जाता है?

घर के गर्म होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होता है।

घर की दीवारों और छत पर सीधी धूप

खुली खिड़कियां और दरवाजे

कमरों में क्रॉस वेंटिलेशन की कमी

घर के आसपास पेड़-पौधों को कमी जिससे ज्यादा हीट जनरेट होती है

घर में बहुत ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का यूज। ये डिवाइस बहुत ज्यादा हीट प्रोड्यूस करते हैं।

घर की छत पर करवाएं रूफ कूलिंग पेंट

घर की छत की वजह से टॉप फ्लोर काफी ज्यादा गर्म हो जाते हैं। गर्माहट को रोकने के लिए घर की छत पर रूफ कूलिंग पेंट करवाएं। ये छत के टेंपरेचर को कम करते हैं। जिससे घर के अंदर पहुंच रही गर्मी कम होती है।

खिड़कियों पर लगवाएं बांस के पर्दे या चिक

खिड़कियों पर और बाहरी बरामदे में बांस के पर्दे से बने चिक को लगवाएं। ये बाहर की गर्म हवा को छानकर अंदर करते हैं। जिससे गर्माहट और गर्म हवा से राहत मिलती है।

मोटे पर्दे लगाएं

खिड़की, दरवाजों पर मोटे पर्दे लगवाएं। ये पर्दे हवा और धूप को डायरेक्ट घर के अंदर आने से रोकते हैं। साथ ही भीषण गर्मी में उन पर्दों पर पानी का स्प्रे मारकर उन्हें गीला कर दें। इससे घर के अंदर ठंडक बनी रहेगी।

कमरे में मटका रखें

कमरे को ठंडा रखने का ये देसी और बड़े काम का तरीका है। ये ना केवल आपके पानी को ठंडा रखेगा बल्कि कमरे में भी ठंडक बनाएगा। तो अपने कमरों को पानी से भरे मटके रखें। ये कमरे में कूलिंग इफेक्ट देंगे।

पेड़-पौधे लगवाएं

घर के अंदर कुछ इनडोर प्लांट्स को लगाएं। साथ ही घर की छत और बालकनी में पौधे लगाएं। ये पौधे घर को ठंडा रखने में मदद करेंगे। बालकनी की दीवारों पर पौधों की बेल को बढ़ाएं। पौधे कार्बन डाई आक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन बढ़ाएंगे और घर के आसपास नेचुरली कूल रहेगा।

एक्जास्ट फैन जरूर यूज करें

घर के कमरों में अगर क्रॉस वेंटिलेशन की जगह नहीं है तो एक्जास्ट फैन जरूर लगवाएं। ये गर्मियों में अंदर की गर्म हवा को बाहर करने में मदद करते हैं। जिससे घर के अंदर का तापमान बढ़ता नहीं है और गर्म नहीं होता।

दिन में खिड़की दरवाजे बंद और शाम को खोलें

जब तेज धूप आ रही हो तो खिड़की दरवाजों को बंद कर उन पर पर्दे लगाएं। लेकिन शाम और सुबह 8-9 बजे तक इन खिड़की-दरवाजों को खोल दें। जिससे घर में ठंडी हवा आए और घर में ट्रैप गर्म हवा बाहर निकल सके।

इन नेचुरल कूलिंग तरीकों को अगर अपनाएंगे तो गर्मियों में घर के बिजली का बिल बहुत ज्यादा नहीं आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN