Home मनोरंजन समाचार करण औजला ने मुंबई में चुकाया ऑटोवालों का 22 हजार फाइन, बोले-...

करण औजला ने मुंबई में चुकाया ऑटोवालों का 22 हजार फाइन, बोले- मुझे ये सब करने में….

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/03/1200x900/karan_aujla_1772513149243_1772513149429.jpg

सिंगर करण औजला मुंबई की सड़कों पर ऑटो राइड ले रहे थे तभी उनके ऑटो को पुलिस ने रोक लिया। करण को पता चला कि ड्राइवर पर फाइन है तो उन्होंने चुका दिया। ये देखकर एक और ऑटोवाला मदद मांगने आ गया।

करण औजला भारत में पी-पॉप कल्चर टूर कर रहे हैं। इस बीच उनके कॉन्सर्ट के किस्से और कुछ बिहाइंड द सीन दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। दिल्ली में टूर करने के बाद वह मुंबई पहुंचे। हां उन्होंने ऑटो रिक्शा पर सवारी की और कुछ ऐसा किया कि लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल पुलिस ने एक ऑटो वाले को रोका क्योंकि उसका फाइन पेंडिंग था। करण ने अपनी टीम से कहकर उसका बकाया पैसा चुका दिया। यह जानकर एक और ड्राइवर ने करण से मदद मांगी तो सिंगर ने उनकी हेल्प भी कर दी। मजेदार बात है कि पहले ड्राइवर पहचान नहीं पाया था, जब पता चला कि वह करण औजला हैं तो उन्हें गले लगा लिया।

करण ने भरा 17 हजार फाइन

करण औजला का ये वीडियो उनके फोटोग्राफर तरण सोढ़ी ने शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि करण ऑटो से जा रहे थे तभी एक पुलिसवाला ऑटो रोक लेता है। वह ऑटो में बैठे रहते हैं, पुलिसवाला ड्राइवर से फाइन भरने को कहता है। करण को मामला पता चलता है तो वह अपनी टीम से कहते हैं कि ड्राइवर का 17000 का फाइन भर दें।

दूसरे ऑटोवाले ने मांगी मदद

ऑटो ड्राइवर खुश हो जाता है तब तक एक और ऑटोवाला आता है और करण से बोलता है कि वह उसका 4 या 5 हजार भी दे देंगे तो छूट जाएगा। इस पर करण अपनी टीम से कहकर उसका फाइन भी भरवा देते हैं। इस बीच कुछ लोग करण के साथ फोटो खिंचवाने लगते हैं। तब रिक्शेवाले को पता चलता है कि वह करण औजला हैं। वह तुरंत उनके गले लगता है।

कैमरे पर क्या बोले करण

करण कैमरे पर बोलते हैं, ‘हमें रोक दिया गया क्योंकि ऑटो ड्राइवर का कुछ फाइन पेंडिंग था। हमने पुलिस से कहा कि फाइन दे देंगे। मुझे ये सब करने में मजा आता है।’ फिर बोलते हैं, अचानक में शहर का फेवरिट हो गया। वह रिक्शेवाले को समझाते भी हैं कि अब और फाइन मत इकट्ठा करना, कोई और नहीं भरेगा।

लोगों ने की करण की तारीफ

इस वीडियो पर लोगों ने करण की तारीफ की है। एक ने लिखा है, इसीलिए मुझे ये बंदा बहुत पसंद है। एक ने लिखा है, सोने के दिल वाला बंदा। एक कमेंट है, रिस्पेक्ट करण औजला, इसी वजह से फेवरिट है। एक ने कमेंट किया है कि लोग टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं और ये लोग ऐसे ही करण औजला से मिल लिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN