Home  लाइफस्टाइल समाचार कभी नहीं निकलेगा कॉटन के सूट-बेडशीट का रंग, धोबी की बताई ये...

कभी नहीं निकलेगा कॉटन के सूट-बेडशीट का रंग, धोबी की बताई ये 1 ट्रिक नोट कर लें

27
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cleaning Hacks: अक्सर गहरे रंग के कपड़े अपना रंग छोड़ देते हैं, जिनके दाग साथ वाले बाकी कपड़ों पर भी लग जाते हैं। इसके लिए आपको ये एक सिंपल सा नुस्खा ट्राई करना है, जो धोबी भी अक्सर आजमाते हैं।

गर्मियों में कॉटन के कपड़े पहनना सभी को पसंद तो खूब होता है, लेकिन इनके साथ एक बड़ी प्रॉब्लम भी आती है; वो है कपड़ों का रंग छोड़ना। आपने नोटिस किया होगा कि जो डार्क रंग के कपड़े होते हैं जैसे गुलाबी, नीला या पीला; वो अक्सर अपना रंग छोड़ते हैं। इससे कई बार कपड़ा खुद भी खराब हो जाता है और बाकी कपड़ों पर भी उसके दाग लग जाते हैं। ये प्रॉब्लम बड़ी आम है और अक्सर गृहणियों को कॉटन के सूट-साड़ी धोते हुए इसका सामना करना पड़ता है। अब सवाल है कि इसे फिक्स कैसे किया जाए? नमक वाल नुस्खा काफी लोग ट्राई करते हैं लेकिन वो इतना इफेक्टिव नहीं होता, उसके बाद भी कई बार कपड़े से रंग निकलता है। तो चलिए आज आपके साथ एक फुल प्रूफ नुस्खा शेयर करते हैं, जो 100% काम करता है। एक बार इसे ट्राई कर लेंगी तो कपड़े का रंग हमेशा के लिए फिक्स हो जाएगा और कभी भी नहीं निकलेगा।

कभी नहीं निकलेगा कपड़ों का रंग, अगर करेंगी ये 1 काम

अक्सर चटख-गहरे रंग के कपड़े अपना रंग छोड़ देते हैं, जिनके दाग साथ वाले बाकी कपड़ों पर भी लग जाते हैं। इसलिए इन्हें पहली बार स्पेशल तरीके से धोना जरूरी है ताकि रंग एक बार अच्छे से फिक्स हो जाए, फिर ये दोबारा रंग नहीं छोड़ते। इसके लिए आपको ये एक सिंपल सा नुस्खा ट्राई करना है, जो धोबी भी अक्सर आजमाते हैं। आइए जानते हैं –

रंग छोड़ने वाले कपड़ों का कलर फिक्स करने के लिए आपको फिटकरी की जरूरत होगी। फिटकरी आपको आराम से किसी पंसारी की दुकान पर मिल जाएगी। इसके साथ आपको सादा नमक भी इस्तेमाल करना है, ये दोनों ही चीजें पहली बार में आपके कपड़े के रंग को फिक्स कर देंगी, जिससे जितना भी रंग निकलना होगा पहली ही बार में निकल जाएगा।

फिटकरी और नमक कैसे इस्तेमाल करना है, यहां सीखें

सबसे पहले एक बाल्टी में ठंडा पानी लें, उसमें मुट्ठीभर फिटकरी का पाउडर मिलाएं। आप साबुत फिटकरी को कूटकर उसका दरदरा सा पाउडर आराम से घर में ही बना सकती हैं। अब फिटकरी से दोगुनी मात्रा में सादा नमक लें और पानी में अच्छे से मिक्स कर दें। अब जितने भी कपड़े हैं जो रंग छोड़ते हैं उन्हें खोलकर इस पानी में भिगो दें। चिंता मत कीजिए इनमें किसी का रंग दूसरे कपड़े पर नहीं लगेगा। आपको इन्हें लगभग दो घंटे के लिए भिगोकर रख देना है, इससे जितना कलर निकलना होगा वो पहली ही बार में निकल जाएगा।

धोते समय रखें इन बातों का ध्यान

अब दो घंटे बाद कपड़ों को एक-एक कर के फिटकरी और नमक वाले पानी से निचोड़ते हुए निकालें और साफ पानी में धो लें। सादे पानी में अच्छी तरह निकाल लें ताकि नमक और फिटकरी कपड़ों से अच्छी तरह रिमूव हो जाएं। आप देखेंगी कि कुछ कपड़ों का रंग निकला होगा, बकाई कुछ का फिक्स हो गया होगा। अब आगे कभी भी ये कपड़े रंग नहीं छोड़ेंगे।

टिप: फिटकरी और नमक वाले पानी में रखने से कपड़े कई बार काफी कड़े हो जाते हैं और उनमें सिलवट भी आ जाती हैं। इसे फिक्स करने के लिए एक बाल्टी पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और कपड़ों को लगभग आधा घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। कपड़े एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN