Home व्यापार समाचार कब आएगा जनवरी का DA? क्यों हो रही है देरी, केंद्रीय कर्मचारियों...

कब आएगा जनवरी का DA? क्यों हो रही है देरी, केंद्रीय कर्मचारियों को लम्बे समय से इंतजार

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DA Hike Updates: जनवरी के डीए के ऐलान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों अप्रैल के पहले सप्ताह में खुशखबरी मिल सकती है। सरकार की तरफ से DA का ऐलान किया जा सकता है। 

DA Hike Updates: डीए के ऐलान का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अभी तक खुशखबरी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही थी कि होली के आस-पास केंद्र सरकार की तरफ से DA की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मार्च का महीना भी आज बीत गया। लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ। ऐसे में चर्चा इस बात की जोरों से हो रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में सरकार की तरफ से डीए का ऐलान कर दिया जाएगा।

लम्बा होता DA का इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को साल भर में दो बार डीए मिलता है। एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में डीएम कर्मचारियों को दिया जाता है। हालांकि, उसी महीने में ऐलान होता नहीं है। अमूमन सरकार की तरफ से DA त्योहारों के समय दिया जाता रहा है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में कर्मचारी 4 मार्च 2026 को डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ है।

केंद्रीय कर्मचारी इस उम्मीद में थे कि डीए बढ़ोतरी का ऐलान 25 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में हो जाएगा। लेकिन एक बार फिर से कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है।

क्या वजह है DA में देरी की?

इस देरी के पीछे कोई विशेष कारण नहीं पता चला है। हालांकि, 8वें पे कमीशन की वजह से बोने वाले ट्रांजिशन के कारण देरी की संभावना हो सकती है। बता दें, डीए में इजाफा इस बार मौजूदा नियमों के अनुसार ही होगा।

2 से 3 प्रतिशत बढ़ सकता है डीए?

इस बार कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। जिसकी वजह से डीए 60 प्रतिशत हो जाएगा। अब देखना है कि मोदी सरकार की तरफ से इस बार कितना डीए में इजाफा होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN