Home मनोरंजन समाचार कनाडा में धुरंधर 2 के शोज के दौरान बवाल, तोड़ी गईं स्क्रीन्स,...

कनाडा में धुरंधर 2 के शोज के दौरान बवाल, तोड़ी गईं स्क्रीन्स, वीडियो वायरल

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/dhurandhar_2_21_03_1774098069119_1774098073819.png

धुरंधर 2 दुनियाभर में 19 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म को ग्लोबली पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इस बीच कनाडा से हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। फिल्म देखे पहुंचे कुछ दर्शकों ने स्क्रीन्स को नुकसान पहुंचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज दुनियाभर में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को लोग पसंद भी कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर: द रिवेंज की अच्छी कमाई हो रही है। इस बीच कनाडा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिनेमाहॉल की स्क्रीन्स को काफी नुकसान पहुंचा नजर आ रहा है। धुरंधर के शोज के दौरान हॉल में हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा

कनाडा में धुरंधर: द रिवेंज के दौरान मची अफरा-तफरी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों द्वारा कथित तौर पर थिएटर स्क्रीन को नुकसान पहुंचाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को दखल देना पड़ा। वीडियो में पुलिस को हॉल के अंदर आते देखा जा सकता है। वीडियो कनाडा के मॉन्ट्रियल का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो को देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- मूवी नाइट गॉन रॉन्ग। एक दूसरे यूजर ने लिखा- धुरंधर: द रिवेंज की स्क्रीनिंग पूरी तरह से अराजकता में तब्दील हो रही है, पहले सिनेप्लेक्स एटवाटर में, अब एंग्रिग्नन के एक अन्य थिएटर में भी ऐसी ही घटना की खबर सामने आई है। एक तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैंने सुना है कि कई सिनेमाहॉल में स्क्रीन्स को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मैं बिल्कुल ये फिल्म देखूंगा क्योंकि लोग इसे शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। एक ने लिखा- अगर किसी को फिल्म से दिक्कत है तो उसके लिए आवाज उठाओ। इस तरह से स्क्रीन्स बर्बाद करना बिल्कुल ठीक नहीं है। ये स्क्रीन्स सस्ती नहीं आती हैं।

रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और दानिश इकबाल जैसे कलाकार नजर आए हैं। धुरंधर: द रिवेंज का पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था। रणवीर सिंह की इस फिल्म की जहां सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है, कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN