Home विश्व समाचार ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मार खाने के बाद चीन के दर...

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मार खाने के बाद चीन के दर पर पाकिस्तान, मांग रहा शानक्सी KJ-500 विमान

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

पाकिस्तान चीन से शानक्सी केजे-500 AWACS विमान हासिल करने की तैयारी में है। यह एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम पाकिस्तान की हवाई निगरानी क्षमता को मजबूत करने के लिए अहम है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच इस सौदे की औपचारिक बातचीत जून 2025 में शुरू हुई थी। यह डील सिर्फ एक विमान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें J-35A स्टेल्थ फाइटर जेट्स और HQ-19 एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं। चीन पाकिस्तान को यह डिफेंस पैकेज दे रहा है, जिससे पाकिस्तानी वायुसेना की नेटवर्क्ड कॉम्बैट क्षमता बढ़ेगी।

मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और कई एयरफील्ड्स व इंस्टॉलेशन्स को निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इसमें 6 विमान तबाह हुए, जिनमें पांच फाइटर जेट्स और एक AWACS शामिल था। इसके अलावा एक सी-130 विमान, कई राडार, कमांड सेंटर, रनवे और हैंगर भी क्षतिग्रस्त हुए।

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान

पाकिस्तान के पास पहले साब एरीआई-2000 AWACS विमान थे, जो उसकी हवाई निगरानी का मुख्य आधार थे। ऑपरेशन सिंदूर में कम से कम एक एडब्ल्यूएसीएस को भारतीय हमले में गिराया गया, जबकि दूसरे पर भोलारी एयर बेस पर मिसाइल हमला हुआ। यह नुकसान पाकिस्तान के लिए रणनीतिक झटका था, क्योंकि एडब्ल्यूएसीएस विमान दुश्मन विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगाने व हमलावरों को निर्देशित करने में फोर्स मल्टीप्लायर की भूमिका निभाते हैं।

पाकिस्तान ने इन नुकसानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन रिपोर्ट्स से साफ है कि उसकी हवाई कमांड और कंट्रोल सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुई। ऑपरेशन के करीब एक साल बाद भी पाकिस्तान इन क्षतियों से उबरने की कोशिश कर रहा है। चीन से KJ-500 AWACS हासिल करने से पाकिस्तान अपनी हवाई सुरक्षा को फिर से मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। यह विमान लंबी दूरी तक विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगा सकता है। हालांकि, भारत की मजबूत हवाई क्षमता के सामने यह सौदा पाकिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN