Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
Multibagger Stock: मल्टीबैगर ऑटो स्टॉक फोर्स मोटर्स (Force Motors Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को बड़ी उछाल देखन को मिली। कंपनी के शेयर दिन में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 52 वीक हाई पर पहुंच गएथे। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी की तरफ से किया जा रहा एक अधिग्रहण है।
Multibagger Stock: मल्टीबैगर ऑटो स्टॉक फोर्स मोटर्स (Force Motors Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को बड़ी उछाल देखन को मिली। कंपनी के शेयर दिन में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 52 वीक हाई पर पहुंच गएथे। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी की तरफ से किया जा रहा एक अधिग्रहण है। बता दें, Veera Tanneries के 100 प्रतिशत अधिग्रहण के लिए फोर्स मोटर्स ने आज एक MoU साइन किया है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर आज 21650.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 22436 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है।
175 करोड़ रुपये में हो रही है डील
फोर्स मोटर्स की तरफ से Veera Tanneries के अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस डील के पूरा होने के बाद फोर्स मोटर्स के पास Veera Tanneries का 100 प्रतिशत हिस्सा हो जाएगा।
नेट प्रॉफिट में भी तेज उछाल
तीसरी तिमाही में Veera Tanneries का नेट प्रॉफिट सालाना आधार 252 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 406.10 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में फोर्स मोटर्स का नेट प्रॉफिट 115.30 करोड़ रुपये रहा था। रेवन्यू की बात करें तो सालाना आधार पर इसमें 12.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान फोर्स मोटर्स का कुल रेवन्यू 2128.60 करोड़ रुपये रहा था। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1889.50 करोड़ रुपये रहा था।
मल्टीबैगर निकला स्टॉक
फोर्स मोटर्स के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। 6 महीने में यह ऑटो स्टॉक 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 239 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.97 प्रतिशत की तेजी है। बता दें, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर पैसा दोगुना हो चुका है।
तीन साल में फोर्स मोटर्स के शेयरों की कीमतों में 1448 प्रतिशत और 5 साल में 1461 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



