Home व्यापार समाचार एप्पल के नए सीईओ का ऐलान, टीम कुक की जगह 1 सितंबर...

एप्पल के नए सीईओ का ऐलान, टीम कुक की जगह 1 सितंबर से अब ये लेंगे

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टिम कुक एप्पल के सीईओ नहीं रहेंगे। अगले CEO  जॉन टर्नस होंगे। 50 साल के जॉन टर्नस सितंबर से CEO का पदभार संभालेंगे और कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे।

एप्पल ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कंपनी के अगले CEO के रूप में जॉन टर्नस की नियुक्ति की गई है। 50 साल के जॉन टर्नस इसी दिन से CEO का पदभार संभालेंगे और कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे। यह नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है, जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण हो रहे इंडस्ट्रीज के बदलावों से जूझ रही है। टिम कुक 1 सितंबर को CEO पद से हट जाएंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। वह 2011 से एप्पल का नेतृत्व कर रहे थे।

जब कुक CEO पद छोड़ेंगे, तो वे 15 साल के रिकॉर्ड समय तक इस पद पर रहने वाले बन जाएंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में सालाना बिक्री लगभग चार गुना बढ़कर $416 बिलियन हो गई।

कौन हैं एप्पल के नए सीईओ

जॉन टर्नस एप्पल के साथ 2001 से जुड़े हुए हैं और इन 25 वर्षों में उन्होंने कंपनी के प्रोडक्ट डिजाइन विभाग में हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

जॉन टर्नस की शिक्षा और करियर

एप्पल में शामिल होने से पहले, टर्नस ने वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में काम किया था। उन्होंने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।साल 2013 में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने। 2021 में उन्हें एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल किया गया।

उन्होंने आईफोन, iPad, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड्स जैसे एप्पल के गैजेट्स के डेवलपमेंट की निगरानी की है। हाल ही में, टर्नस ने iPhone Air को पेश किया, जो कंपनी के प्रमुख स्मार्टफोन iPhone का सबसे बड़ा और बेहतरीन नया डिजाइन है। उन्हें Mac की सेल काे फिर से रिवाइव करने का श्रेय भी दिया जाता है।

टर्नस के बारे में क्या है राय

यह घोषणा कंपनी की 50वीं वर्षगांठ समारोह के कुछ ही सप्ताह बाद आई है। एप्पल के एक लंबे समय से कार्यरत कार्यकारी ने कहा, “ऐसा लग रहा था कि यह जश्न टिम को अलविदा कहने का भी मौका था।” उन्होंने कहा कि टर्नस शैली में ‘टिम जूनियर’ हैं और वे संभवतः “उसी तरह कंपनी चलाते रहेंगे जैसे टिम ने चलाई।”

उन्होंने कहा , ” टर्नस स्टीव जॉब्स जैसे शोमैन नहीं हैं, न ही वे मार्केटिंग के धुरंधर हैं, लेकिन वे एक ‘प्रोडक्ट गॉय’ हैं, जो राजनीतिक रूप से भी सजग हैं। कुक की तरह ही टर्नस भी शायद वह व्यक्ति नहीं हैं जो सब कुछ दांव पर लगा दे।” यह अधिकारी कुक और टर्नस दोनों के अधीन काम किया है।

टिम कुक ने टर्नस को लेकर क्या कहा

ब्लूमबर्ग के मुताबिक टिम कुक ने बयान में कहा, “जॉन टर्नस के पास एक इंजीनियर का दिमाग, एक इनोवेटर की आत्मा और ईमानदारी व सम्मान के साथ नेतृत्व करने का दिल है। वे एक दूरदर्शी हैं, जिनका एप्पल में 25 सालों में योगदान गिनती से परे है और वे निस्संदेह Apple को भविष्य में ले जाने के लिए सही व्यक्ति हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN