Home  लाइफस्टाइल समाचार एक बार इस तरीके से बनाएं भिंडी की मसालेदार सूखी सब्जी, पराठे...

एक बार इस तरीके से बनाएं भिंडी की मसालेदार सूखी सब्जी, पराठे के साथ लगती है खूब टेस्टी!

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Recipes: इस नए तरीके से भिंडी की सब्जी इतनी टेस्टी बनती है कि यकीन मानिए जिसे ये नहीं भी पसंद, वो भी शौक से खा लेगा। खासतौर से पराठे के साथ तो जो स्वाद आता है, पूछिए ही मत। तो चलिए फटाफट रेसिपी जान लेते हैं।

भिंडी की सूखी सब्जी रोटी-पराठे के साथ खूब टेस्टी लगती है। आमतौर पर बच्चे भी इस सब्जी को खा लेते हैं। यूं तो हर किसी की रेसिपी और बनाने का तरीका अलग होता है। लेकिन ज्यादातर घरों में भिंडी की सब्जी बनाने का तरीका सेम ही होता है। जीरा और खूब सारी प्याज के साथ भिंडी को सूखा भूनकर सब्जी बनाई जाती है। पर आज हम आपके लिए इससे जरा हटकर रेसिपी ले कर आए हैं। इसमें भिंडी को मसालों में मैरीनेट कर के बनाया जाता है। इस तरीके से भिंडी की सब्जी इतनी टेस्टी बनती है कि यकीन मानिए जिसे ये नहीं भी पसंद, वो भी शौक से खा लेगा। खासतौर से पराठे के साथ तो जो स्वाद आता है, पूछिए ही मत। तो चलिए फटाफट इंस्टाग्राम की ये वायरल रेसिपी जान लेते हैं।

मसालेदार भिंडी बनाने के लिए सामग्री

रोज वाली सब्जी से हटकर मसालेदार भिंडी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- भिंडी, प्याज (2-3), हरी मिर्च (2), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, तेल, कलौंजी के दाने, साबुत धनिया के बीज, सौंफ, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक।

मैरीनेट कर के बनाएं भिंडी की टेस्टी सब्जी

आमतौर पर सिंपल प्याज और मसालों का तड़का लगाकर भिंडी की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन अगर आपको इसे और भी टेस्टी बनाना है तो मैरीनेट करने वाले इस तरीके से बना सकती हैं। इसके लिए आपको भिंडी थोड़ी लंबी-लंबी काटकर रख लेनी है। बीच में से चीरा लगाकर इसके दो हिस्से भी कर दें।

अब एक मिक्सर में प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और थोड़ा सा तेल डालकर पीस लें। एक मसालेदार पेस्ट सा बनकर तैयार हो जाएगा। कटी हुई भिंडी के साथ इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर दें और मैरीनेट होने के छोड़ दें। मैरिनेशन के लिए 10 से 15 मिनट का समय काफी रहेगा।

तब तक एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें साबुत जीरा, कलौंजी, दरदरा कुटे हुए धनिया के बीज और कुटी हुई सौंफ के दाने एड करें। ये अच्छे से चटक जाएं तो इसमें मसाले में मैरीनेट की हुई भिंडी मिलाएं। ऊपर से स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। शुरुआत में गैस की फ्लेम तेज ही रखनी है लेकिन बाद में धीमी कर दें।

जब भिंडी आधी पक जाए तो ऊपर से मोटे चौकोर टुकड़ों में कटी हुई कच्ची प्याज एड करें। इसे मीडियम टू हाई फ्लेम पर लगभग 5 मिनट के लिए पकने दें। आपकी मसालेदार भिंडी की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम पराठे के साथ सर्व करें, बहुत ही अच्छा टेस्ट आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN