Home व्यापार समाचार एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹107 करोड़, आज खुल गया है...

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹107 करोड़, आज खुल गया है IPO, ग्रे मार्केट में क्या स्थिति?

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: आज प्राइमरी मार्केट में एक और कंपनी दस्तक दे चुकी है। हम बात कर रहे हैं पीएमजीएस रीवा डायमेंड ज्वेलरी (PNGS Reva Diamond Jewellery) के आईपीओ की है। कंपनी का आईपीओ आज यानी 24 फरवरी को खुल गया है।

IPO News: आज प्राइमरी मार्केट में एक और कंपनी दस्तक दे चुकी है। हम बात कर रहे हैं पीएमजीएस रीवा डायमेंड ज्वेलरी (PNGS Reva Diamond Jewellery) के आईपीओ की है। कंपनी का आईपीओ आज यानी 24 फरवरी को खुल गया है। इससे पहले कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 23 फरवरी को खुला था। एंकर निवेशकों से इस कंपनी ने 170.58 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार एंकर निवेशकों को 386 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 4419200 शेयर जारी हुए हैं। बता दें, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरिशस, टाटा इंडिया कंज्यूमर फंड और ग्रो म्यूचुअल फंड आदि ने इन कंपनियों पर दांव लगाया है।

क्या है प्राइस बैंड

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO का प्राइस बैंड 367 रुपये से 386 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 32 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12352 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ 24 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह की जाएगी।

ग्रे मार्केट में क्या है स्थिति?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में PNGS Reva Diamond Jewellery आईपीओ 9 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 2.33 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 21 रुपये और सबसे कम कम जीएमपी 9 रुपये प्रति शेयर रहा है।

क्या है आईपीओ का साइज

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO का साइज 380 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यानी मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए कोई शेयर बेचने नहीं जा रहे हैं।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा ही रिजर्व रखा जा सकेगा।

इस कंपनी की शुरुआत 2004 में हुई थी। 30 सितंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी का कारोबार 13 जिलों में फैला हुआ है। बता दें, आईपीओ से जुटाए 286.56 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी 15 नए स्टोर स्थापित करने के लिए करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN