Home विश्व समाचार ईरान युद्ध के बीच मुस्लिम देश के करीब आया इजरायल, सुरक्षा के...

ईरान युद्ध के बीच मुस्लिम देश के करीब आया इजरायल, सुरक्षा के लिए भेजा था अपना आयरन डोम

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है जब इजराइल ने आयरन डोम सिस्टम किसी दूसरे देश में भेजा है। एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने कहा कि इससे पहले अब तक अमेरिका और इजराइल के बाहर इस सिस्टम का इस्तेमाल नहीं हुआ था।

बीते दिनों ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद क्षेत्रीय समीकरण भी बदलने लगे हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इस युद्ध के बीच इजराइल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के करीब आ रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपटने के लिए अपना ताकतवर आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम UAE में तैनात किया है।

यह जानकारी अमेरिकी न्यूज आउटलेट Axios की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में दो इजराइली अधिकारियों और एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि इजरायल ने UAE को बढ़ते खतरों से निपटने के लिए अपनी वायु रक्षा प्रणाली दी। वहीं इजराइल ने इस सिस्टम के साथ उसे चलाने के लिए कुछ सैनिक भी भेजे हैं। बताया गया है कि यह तैनाती युद्ध के शुरुआती दौर में ही की गई थी।

क्यों अहम यह तैनाती?

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से बातचीत के बाद इस सिस्टम को तैनात करने का फैसला लिया। इजराइल डिफेंस फोर्स ने एक आयरन डोम बैटरी, इंटरसेप्टर और कई दर्जन सैनिक UAE भेजे, जो जमीन पर इस सिस्टम को ऑपरेट कर रहे हैं। यह इसीलिए अहम है क्योंकि यह पहली बार है जब इजराइल ने अपना आयरन डोम सिस्टम किसी दूसरे देश में भेजा है। एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने कहा कि UAE ऐसा पहला देश बन गया है जहां अमेरिका और इजराइल के बाहर इस सिस्टम का इस्तेमाल हुआ।

ईरान ने UAE को दहलाया

इससे पहले युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने UAE पर कई बड़े हमले किए अमीरात के अधिकारियों के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध के दौरान ईरान ने UAE पर करीब 550 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें और 2200 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं। इसके बाद इजराइली एयर फोर्स ने दक्षिणी ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों का मकसद कम दूरी की मिसाइलों को पहले ही नष्ट करना था, ताकि वे UAE और दूसरे खाड़ी देशों तक न पहुंच सकें।

करीब आए इजरायल-UAE

ईरान और UAE के बीच बढ़ते तनाव ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जिससे एवं इजराइली सैनिकों को अमीरात की जमीन पर एंट्री मिल गई है। युद्ध से पहले इसे राजनीतिक रूप से लगभग असंभव माना जाता, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। एक अमीराती अधिकारी ने कहा कि मौजूदा खतरे को देखते हुए जो भी देश उनकी सुरक्षा में मदद करेगा, उसे सकारात्मक नजर से देखा जाएगा। वहीं इस महीने की शुरुआत में UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गरगाश ने भी कहा था कि ईरान की कार्रवाई के चलते इस क्षेत्र में इजराइल का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अबू धाबी और तेहरान के बीच भरोसा दोबारा बनना बहुत लंबा समय लेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN