Home विश्व समाचार ईरान ने हमें ‘गिफ्ट’ किए 10 तेल टैंकर; सीजफायर की बातों के...

ईरान ने हमें ‘गिफ्ट’ किए 10 तेल टैंकर; सीजफायर की बातों के बीच ट्रंप का दावा

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान ने एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। ट्रंप के अनुसार, ईरान अमेरिका के साथ चल रही गुप्त वार्ताओं में सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल से लदी 10 नौकाओं को गुजरने की अनुमति दे रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान ने एक बहुत बड़ा ‘तोहफा’ दिया है। ट्रंप के अनुसार, ईरान अमेरिका के साथ चल रही गुप्त वार्ताओं में सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल से लदी 10 नौकाओं को गुजरने की अनुमति दे रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ये टैंकर पाकिस्तानी झंडे के तहत संचालित हो रहे हैं। वाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि यह घटनाक्रम वाशिंगटन और तेहरान के बीच सक्रिय लेकिन ज्यादातर गुप्त बातचीत का हिस्सा है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हमें यह दिखाने के लिए कि हम वास्तविक और मजबूत हैं, तेल से भरी आठ नावें देने की बात कही। उन्होंने आगे बताया कि टैंकरों का पहला समूह कुछ दिन पहले ही इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरना शुरू कर चुका था, जिसकी उन्हें समाचार देखने के बाद ही पूरी जानकारी मिली। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैंने समाचार देखा और उसमें बताया गया कि कुछ असामान्य हो रहा है। होर्मुज के ठीक बीच से आठ नावें गुजर रही हैं। तेल से लदे आठ बड़े टैंकर सीधे बीच से जा रहे हैं। और मैंने सोचा, ठीक है, लगता है वे सही थे।

ट्रंप ने यह भी बताया कि ये जहाज पाकिस्तानी ध्वज वाले प्रतीत होते हैं, जो न केवल कूटनीति बल्कि लॉजिस्टिक्स में इस्लामाबाद की बढ़ती भूमिका की ओर इशारा करता है। उनके अनुसार, ईरान की ओर से सकारात्मक कदम उठाए जाने के बाद टैंकरों की संख्या बढ़ी है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपनी किसी बात के लिए माफी मांगी और कहा कि हम दो और जहाज भेजेंगे। लेकिन अंत में कुल 10 जहाज भेजे गए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना को वाशिंगटन के ‘सही लोगों से निपट’ रहे होने का सबूत बताया और संकेत दिया कि टैंकरों की आवाजाही पर्दे के पीछे चल रही व्यापक वार्ताओं से जुड़ी हुई है। ट्रंप ने कैबिनेट सदस्यों से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैंने आपकी बातचीत को खराब नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN