Home विश्व समाचार ईरान ने इजरायल पर बरसाईं मिसाइलें, 100 से ज्यादा घायल; क्या बोले...

ईरान ने इजरायल पर बरसाईं मिसाइलें, 100 से ज्यादा घायल; क्या बोले नेतन्याहू

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल पर ईरान के ताजा हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी इजरायल के कस्बे, अराद और दिमोना में ईरानी मिसाइलों ने खासी तबाही मचाई है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भविष्य की लिए लड़ी जा रही जंग में इस हमले को एक मुश्किल समय बताया है।

इजरायल पर ईरान के ताजा हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। दक्षिणी इजरायल के कस्बे, अराद और दिमोना में ईरानी मिसाइलों ने खासी तबाही मचाई है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भविष्य की लिए लड़ी जा रही जंग में इस हमले को एक मुश्किल समय बताया है। तेल अवील के अधिकारियों के मुताबिक रिहायशी इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम की नाकामी के चलते, इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं किया जा सका। हमले में अराद में 75 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत बहुत खराब बताई जा रही है। वहीं, दिमोना में भी 33 लोग घायल हुए हैं।

नाकाम साबित हुए इंटरसेप्टर
इमरजेंसी सेवा के मुताबिक दोनों ही जगहों पर काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। रिहायशी बिल्डिंगों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। फायरफाइटर्स ने बताया कि इंटरसेप्टर्स लांच किए गए थे, लेकिन वह बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक पाने में नाकाम रहे। इमरजेंसी सेवा के डेविड एडम ने कहाकि दर्जनों लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इसके मुताबिक घायलों में दस की हालत काफी ज्यादा खराब है। वहीं, 13 अन्य लोग भी घायल हैं। जबकि 48 मरीज सामान्य रूप से चोटिल हैं।

दिमोना में भी हालत खराब
वहीं, दिमोना में भी मिसाइलों ने खासा नुकसान पहुंचाया है। यह इलाका इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि यहां पर इजरायल का परमाणु केंद्र है। यहां पर डॉक्टरों ने 33 घायलों का इलाज किया, जिसमें 10 साल का एक बच्चा भी है। इस बच्चे को गहरी और गंभीर चोटें लगी हैं। ईरान के सरकारी टीवी ने इस हमले को नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का जवाब बताया है।

नेतन्याहू ने किया मदद का ऐलान
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन हमलों पर प्रतिक्रिया दी है। नेतन्याहू ने कहाकि उन्होंने सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मदद मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहाकि भविष्य के लिए लड़े जा रहे युद्ध में यह एक कठिन शाम है। मैंने अराद के मेयर, यैर मायन से बात की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की है। नेतन्याहू ने कहाकि मैंने अपने ऑफिस के निदेशक से कहा है कि सभी सरकारी मंत्रालयों को जरूरी मदद के काम में लगा दिया जाए। उन्होंने इमरजेंसी और बचाव दल को और मजबूत बनाए जाने के भी निर्देश दिए।

इजरायल ने ईरान पर लगाए आरोप
वहीं, इजरायल के विदेश मंत्रालय ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों को निशाना बना रहा है। मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहाकि ईरानी शासन ने अराद और दिमोना पर मिसाइलें बरसाकर नागरिकों पर हमला किया है। हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। बयान में इस हमले को युद्ध अपराध और आतंकवाद बताया गया है।

अराद के मेयर यैर मयान ने बताया कि करीब 150 परिवारों को हमले वाली जगह से निकाला गया है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट और यैर लैपिड ने भी इस हमले की निंदा की है। इससे पहले इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकाने नतांज पर हमला किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN