Home विश्व समाचार ईरान ने अमेरिका के लिए भेजा बड़ा तोहफा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से...

ईरान ने अमेरिका के लिए भेजा बड़ा तोहफा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कनेक्शन; बातचीत का दावा कर बोले डोनाल्ड ट्रंप

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करने ने इच्छुक है। ट्रंप ने बताया कि इस बातचीत का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, मिडिल ईस्ट के मामलों में ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर कर रहे हैं।

ईरान पर हमले रोकने की घोषणा करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भी बदले हुए लग रहे हैं। बीते 24 घंटे में ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गया है और दोनों देश युद्ध रोकने के लिए समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि ईरान की तरफ से अब तक ऐसे कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। इस बीच अब ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार ना रखने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ा एक बड़ा तोहफ़ा भेजा है।

मंगलवार को ओवल ऑफ़िस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करने ने इच्छुक है। ट्रंप ने बताया कि इस बातचीत का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, मिडिल ईस्ट के मामलों में ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “मैं पहले से कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेंगे।”

अमेरिका को तोहफा?

उन्होंने आगे कहा कि ईरानी नेतृत्व ने US को होर्मुज और तेल आपूर्ति से जुड़ा एक बड़ा तोहफा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “वे एक समझौता करने जा रहे हैं। उन्होंने कल कुछ ऐसा किया जो सचमुच कमाल का था। उन्होंने हमें एक तोहफा दिया। और वह तोहफा आज पहुंचा। यह बहुत बड़ा तोहफा था, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा थी।”

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि तोहफा क्या था। उन्होंने कहा, “मैं आपको यह नहीं बताने वाला कि वह तोहफा क्या है, लेकिन वह एक बहुत बड़ी चीज थी। और उन्होंने वह हमें दिया। तो मेरे लिए इसका एक ही मतलब था – हम सही लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं। नहीं, वह परमाणु हथियार नहीं थे। वह तेल और गैस से जुड़ा थे।”

युद्ध जीतने का दावा भी कर गए ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया गया है। उन्होंने कहा, “मुझे यह कहना अच्छा नहीं लगता। हमने यह जीत लिया है। यह जंग जीत ली गई है… ऐसा नहीं है कि हम कोई ऐसी जंग जीत रहे हैं जहां उनके पास कोई नेवी नहीं है, कोई एयर फोर्स नहीं है और उनके पास कुछ भी नहीं है। और सचमुच हमारे विमान तेहरान और उनके देश के दूसरे हिस्सों के ऊपर से उड़ रहे हैं। वे इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकते।”

ईरान की परमाणु क्षमता खत्म

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा,”हमने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया। उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया। अगर हमने हमला नहीं किया होता, तो उस हमले के दो हफ्ते बाद ही उनके पास परमाणु हथियार होते। उनके पास परमाणु हथियार होता। और वे निश्चित रूप से उसका इस्तेमाल करते। और वे उसका इस्तेमाल पूरे मिडिल ईस्ट पर करते, जिसमें इजरायल भी शामिल है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN