Source :- LIVE HINDUSTAN
ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिलने वाला है। खबर है कि अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता चुना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हुआ है। इधर, तेहरान अभी तक अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबरों का खंडन करता रहा है।
ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिलने वाला है। खबर है कि अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता चुना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हुआ है। इधर, तेहरान अभी तक अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबरों का खंडन करता रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना जा सकता है। इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। कहा जा रहा था कि ईरान में नए सुप्रीम लीडर की तैनाती जल्द से जल्द किए जाने की मांग की जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IRGC रविवार सुबह तक नए सर्वोच्च नेता की नियुक्ति चाहता था।
कौन हैं मुजतबा खामेनेई
मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) मारे गए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। वे एक मध्यम स्तर के धर्मगुरु हैं और उन्हें अपने पिता का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। मोजतबा के ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के साथ बहुत करीबी रिश्ते हैं। हालांकि, ईरान ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
सुप्रीम लीडर की मौत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खामेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’ मिला है। सरकारी मीडिया ने बताया कि 86 वर्षीय खामेनेई की तेहरान के मध्य क्षेत्र में उनके परिसर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मौत हुई।
यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ द्वारा ली गयी सैटेलाइट तस्वीरों में वह स्थान भारी बमबारी से क्षतिग्रस्त दिखायी दिया, जहां खामेनेई की मौत हुई है। सरकारी मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और एक शीर्ष सुरक्षा सलाहकार की भी मौत हो गई है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने मेजर जनरल मोहम्मद पकपोर की मौत की घोषणा की, जिन्होंने पिछले साल जून में 12 दिन के युद्ध के दौरान इजरायल द्वारा गार्ड के पूर्व कमांडर की हत्या के बाद इस बल के शीर्ष कमांडर का पद संभाला था।
आईआरएनए के अनुसार, अली शमखानी भी हमले में मारे गए। वह लंबे समय से ईरान के सुरक्षा तंत्र में एक प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्ति रहे थे। सरकारी टीवी ने बताया कि खामेनेई के कार्यालय में हुई उनकी मौत यह दिखाती है कि ‘वह लगातार जनता के बीच खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहे।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक खामेनेई मारा जा चुका है।’ उन्होंने चेतावनी दी कि ‘भारी और सटीक बमबारी’ जारी रहेगी, जो पूरे सप्ताह तथा उससे आगे तक चल सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



