Home राष्ट्रीय समाचार ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची का पोस्ट, अरब देशों और अमेरिका को...

ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची का पोस्ट, अरब देशों और अमेरिका को लेकर क्या कहा?

6
0

Source :- BBC INDIA

नारायण बारेठ

इमेज स्रोत, Family Handout

वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया शिक्षाविद और राजस्थान के पूर्व
सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का बीती रात जयपुर में 68 साल की उम्र में निधन हो
गया.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

नारायण बारेठ के मित्र पंकज भारद्वाज
ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि उन्हें 31 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया
गया था.

उन्हें जयपुर के मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

उन्होंने कहा “उन्हें फेफड़े की दिक्कत थी. उन्हें
वेंटिलेटर पर लिया गया और बीच में कुछ तबीयत सुधरी भी थी लेकिन बाद में स्थिति और
नाजु़क हो गई. कल रात में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया
था और सीपीआर दिए जाने के बाद भी बचाया नहीं जा सका.”

पंकज भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’, ‘नवभारत टाइम्स’ और बीबीसी हिन्दी समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया
संस्थानों के लिए काम किया था.

वे राजस्थान के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में वर्ष 2013 से 2018 तक प्रोफ़ेसर भी रहे.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत ने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा, “नारायण
बारेठ जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. वे कई दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे. ​नारायण जी ने बीबीसी जैसे प्रतिष्ठित
संस्थानों में जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता कर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई.”

”नारायण बारेठ ने कुशल प्रशासक के रूप में सूचना आयुक्त के
पद पर रहते हुए भी अपनी अमिट छाप छोड़ी. वो न केवल एक प्रखर पत्रकार
थे, बल्कि एक
अत्यंत सरल और नेक इंसान भी थे. उनका ऐसे असमय जाना पत्रकारिता जगत और मेरे लिए
व्यक्तिगत तौर पर एक बड़ी क्षति है.”

नारायण बारेठ की के परिवार में बेटी,
दामाद और एक नातिन है.

पंकज भारद्वाज
ने बताया कि जयपुर में शनिवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

SOURCE : BBC NEWS