Home राष्ट्रीय समाचार ईरान के पास अमेरिकी युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों की बढ़ती मौजूदगी के...

ईरान के पास अमेरिकी युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों की बढ़ती मौजूदगी के मिले सबूत

8
0

Source :- BBC INDIA

नेता नवजोत कौर सिद्धू

इमेज स्रोत, ANI

पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने वाली नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

तमिलनाडु के कोयंबटूर में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “राहुल गांधी अच्छी बातें करते हैं. वह समझदारी की बात करते हैं. लेकिन वह जो कहते हैं और जो करते हैं, उसमें बहुत फ़र्क है.”

उन्होंने कहा, “पिछले आठ महीनों से मैं उनसे समय मांग रही हूं ताकि उन्हें बता सकूं कि पंजाब में आपके लोग, आपके अध्यक्ष या आपके नियुक्त व्यक्ति पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं. वह पंजाब में कांग्रेस को ख़त्म कर रहे हैं.”

“मैं सिर्फ आपसे मुलाकात का समय मांग रही हूं ताकि बता सकूं कि आपकी पार्टी पंजाब में बर्बाद हो रही है. टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं… अगर आपको अपने नीचे क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है, तो मुझे खेद है. आप उस कुर्सी के हकदार नहीं हैं. आप जो कर रहे हैं उसके लिए जिम्मेदार हैं…”

“हमने पंजाब के लिए सब कुछ छोड़ दिया, और आपने हमें सात विभागों के साथ उपमुख्यमंत्री पद और मुझे सांसद बनाने का वादा किया था, लेकिन आपने हमें कुछ नहीं दिया. आपने हमें स्थानीय निकाय और पर्यटन दिया और आप चाहते थे कि वे मुख्यमंत्री के अनुसार चलें… जब आपके अपने लोग भ्रष्ट हैं तो आप भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ क्यों बोलते हैं? और आप उन्हीं भ्रष्ट लोगों को अपने आसपास रख रहे हैं. जो ईमानदार लोग आपसे मिलकर बताना चाहते हैं कि यह ग़लत हो रहा है और आप पंजाब नहीं जीत पाएंगे, उनके लिए आपके पास समय नहीं है…”

ग़ौरतलब है कि 31 जनवरी को इस्तीफ़े की घोषणा करने के बाद उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर पार्टी संगठन को ‘नुकसान पहुंचाने’ का आरोप लगाया था.

नवजोत कौर, पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं.

SOURCE : BBC NEWS