Home व्यापार समाचार ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध ने अंबानी-अडानी को दिया बड़ा झटका

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध ने अंबानी-अडानी को दिया बड़ा झटका

40
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी को एक ही दिन में करीब 6 अरब डॉलर का झटका लगा है। सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। देखें किस इंडियन को कितना नुकसान हुआ…

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी को एक ही दिन में करीब 6 अरब डॉलर का झटका लगा है। सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसमें अडानी ग्रुप के शेयर और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी टूट गए। इस वजह से दोनों अरबपतियों के नेटवर्थ में भारी कमी दर्ज की गई।

अगर सोमवार को दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की इस लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ल्ड अर्नाल्ट पहले नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति में कुल 8.56 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अर्नाल्ट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टोटल नेटवर्थ के हिसाब से 7वें नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 173 अरब डॉलर रह गई है।

वहीं, सोमवार को ही एमान्सियो ऑरटेगा ने 7.66 अरब डॉलर, वॉरेन बफेट ने 7.30 अरब डॉलर गंवाए। बफेट तो इस नुकसान के बाद टॉप-10 से ही बाहर हो गए। Francoise Bettencourt Meyers ने 4.62 अरब डॉलर का नुकसान उठाया तो लैरी पेज ने 4.13 अरब डॉलर का। सर्गी ब्रिन को भी 3.81 अरब डॉलर की चोट लगी।

भारतीय अरबपतियों को कितना नुकसान

मुकेश अंबानी को 2.93 अरब डॉलर और गौतम अडानी को 2.90 अरब डॉलर की चोट पहुंची। भारत के अन्य अरबपतियों की बात करें तो सोमवार को शेयर मार्केट और उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर उनके नेटवर्थ पर पड़ा। लक्ष्मी मित्तल को 941 मिलियन डॉलर की चपत लगी। शिव नादर को 563 मिलियन डॉलर तो राहुल भाटिया को 527 अरब डॉलर का झटका लगा।

शॉपूर मिस्त्री को 469 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ तो विक्रम लाल को 360 मिलियन डॉलर का। भारत की सबसे अमीर महिला उद्योगपति सावित्री जिंदल को 343 मिलियन डॉलर की चोट पहुंची। केपी सिंह का नेटवर्थ भी 339 मिलियन डॉलर कम हो गया। अजीम प्रेमजी का नेटवर्थ भी 318 मिलियन डॉलर गिर गया।

सोमवार को आया था गिरावट का तूफान

बता दें पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,048 अंक का गोता लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 313 अंक के नुकसान में रहा। बाजार में निवेशकों के 6.69 लाख करोड़ डूब गए। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.58 पर्सेंट टूटे और अडानी ग्रुप के शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका सीधा असर आम निवेशकों से लेकर अडानी-अंबानी तक के नेटवर्थ पर पड़ा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN