Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/ismail_darbar_1772164740084_1772164740290.jpgइस्माइल दरबार की ट्रोलिंग होती है कि उन्होंने अपनी हिंदू वाइफ को जबरन कन्वर्ट करवाया। उन्होंने एक बार फिर से इस मुद्दे पर बात की है। उनका कहना है कि उनका बेटा पूजा करता है और माथे पर तिलक भी लगाता है।
इस्माइल दरबार पर अक्सर आरोप लगता है कि उन्होंने बीवी को धोखा देकर दूसरी शादी की। हिंदू वाइफ को कन्वर्ट किया। बेटे का मुस्लिम नाम रखा लेकिन दुनिया को दिखाने के लिए हिंदू नाम बताया। वह पहले इस मैटर पर बोल चुके हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने अपनी जिंदगी बचने का क्रेडिट दूसरी वाइफ आयशा को दिया। साथ ही बताया कि उनका बेटा पूजा करता है और हिंदुओं की तरह तिलक भी लगाता है।
बीवी को दिया जिंदा होने का क्रेडिट
इस्माइल दरबार शुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर थे। यहां उन्होंने अपनी दूसरी शादी पर बात की। वह बोले, ‘मेरी जिंदगी के 20 साल बहुत टफ रहे हैं लेकिन मैं आयशा को सैल्यूट करता हूं कि मुझे झेल रही हैं। संजय लीला भंसाली मेरे परिवार के काफी क्लोज थे और उन्होंने मुझे बताया कि मैं बचा हूं तो मेरी बीवी की वजह से। अगर वह नहीं होतीं तो मैं खत्म हो चुका होता।’
क्यों हैं बेटे के हिंदू और मुस्लिम नाम
इस्माइल दरबार ट्रोलिंग पर भी बोले कि शादी के बाद उन्होंने अपनी बीवी को मुस्लिम में कन्वर्ट किया और बेटे का नाम हिंदू बताया। इस्माइल बोलते हैं, ‘मेरी शादी के एक साल बाद, मेरा बेटा पैदा हुआ और भंसाली ने उसका नाम ईमान रखा। उसका हिंदू नाम मान था। जब वह अपने नाना-नानी के घर जाता तो उसे मान बुलाया जाता। वह पूजा करता है, माथे पर तिलक लगाता है। मैंने उसको सिखाया है कि उस धर्म का सम्मान करे जिसमें पैदा हुआ था लेकिन दूसरे धर्मों का भी आदर करे।’ इस्माइल दरबार ने पहली पत्नी फरजाना के साथ शादी में होकर भी दूसरी शादी की थी। वह बता चुके हैं कि अपनी पत्नी को कन्वर्ट करने के लिए जबरदस्ती नहीं की थी। बता दें कि इस्माइल की दूसरी वाइफ प्रीति हिंदू थीं।
क्यों की थी दूसरी शादी
इस्माइल विकी लालवानी को दिए अपने पुराने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके और वाइफ फरजाना के बीच मतभेद चरम पर थे। वह झगड़ों से परेशान होकर दो महीने वाइफ से अलग रहने लगे और किसी को कुछ नहीं बताया। तभी सूरत में जाकर आयशा से शादी कर ली थी।
संजय से दोस्ती टूटने का मलाल
संजय से दोस्ती टूटने पर भी बोले। उन्होंने हीरामंडी से निकाले जाने पर भी चर्चा की। इस्माइल बोले कि हीरामंडी तक उनका बॉन्ड अच्छा था। उन्होंने इस्माइल दरबार को कॉल करके प्रीमियर में भी बुलाया था। यह भी कहा था कि किसी को नहीं बुलाया लेकिन इस्माइल का दिल टूट चुका था। इस्माइल दरबार बोले कि काम की वजह से उन्हें अच्छा दोस्त खोना पड़ा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



