Home टेक न्यूज़ इसी हफ्ते आ रहा है Motorola का 7000mAh बैटरी फोन, कैमरा और...

इसी हफ्ते आ रहा है Motorola का 7000mAh बैटरी फोन, कैमरा और फीचर्स का खुलासा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Edge 70 Fusion 28 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा और इसकी सेल Flipkart पर होगी। फोन में 7000mAh बैटरी, 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony LYT-710 OIS कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे।

स्मार्टफोन मेकर मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी सेल एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर होगी। बता दें, फ्लिपकार्ट पर फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां से इसके कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

नया Edge 70 Fusion डिजाइन के मामले में प्रीमियम लुक के साथ आएगा। फोन के बैक पैनल पर फैब्रिक फिनिश दी गई है, जो इसे बाकियों से अलग बनाती है। इसमें पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट में पंच-होल कटआउट के साथ क्वॉड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह फोन Orient Blue और Sporting Green जैसे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

ऐसा होगा Motorola फोन का कैमरा सेटअप

कैमरा सेगमेंट इस फोन का बड़ा हाइलाइट है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा लो-लाइट में बेहतर और क्लियर फोटोज क्लिक कर सकेगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो/डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। खास बात यह है कि सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे।

फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला क्वाड-कर्व्ड AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और SGS आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स इसे और बेहतर बनाते हैं। Smart Water Touch 3.0 फीचर की मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm बताई जा रही है।

इन फोन्स को मिल सकती है सीधी टक्कर

Motorola Edge 70 Fusion अन्य मिड-रेंज फोन्स को भी टक्कर दे सकता है। उदाहरण के लिए iQOO Z10 में पहले से ही 7300mAh की बैटरी और हाई-रिफ्रेश AMOLED डिस्प्ले है। इसी तरह Realme Narzo 90 और Narzo 90x जैसे मॉडल पहले से ही 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आते हैं, जिनसे Edge 70 Fusion की टक्कर हो सकती है। साथ ही मौजूदा OnePlus Nord 5 5G, Nothing Phone (3a) Pro, Realme 15 और Vivo V70 series जैसे स्मार्टफोन्स से भी इसे टक्कर मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN