Home राष्ट्रीय समाचार इसराइल और लेबनान के बीच अमेरिका में होगी बातचीत, लेबनानी गृह मंत्री...

इसराइल और लेबनान के बीच अमेरिका में होगी बातचीत, लेबनानी गृह मंत्री ने क्या कहा

20
0

Source :- BBC INDIA

अहमद हज्जार

लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़,
इसराइल और लेबनान के बीच बातचीत अगले हफ़्ते
मंगलवार को वॉशिंगटन में शुरू होगी, जिसमें
इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्षविराम पर चर्चा की जाएगी.

इस बातचीत में अमेरिका मध्यस्थ की
भूमिका निभाएगा.

राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय ने
कहा कि दोनों देश अमेरिका में मिलेंगे, जहां
“संघर्षविराम की घोषणा और (इसराइल और लेबनान के बीच) सीधी वार्ता शुरू करने की तारीख़ तय करने” की
कोशिश की जाएगी.

कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि
शुक्रवार को अमेरिका में लेबनान और इसराइल के राजदूतों के बीच बातचीत हुई थी.
इसमें लेबनान में अमेरिकी राजदूत भी शामिल थे. इस बातचीत का मक़सद संघर्षविराम के
लिए बैठक का आयोजन करना था.

इस बीच लेबनान के गृह मंत्री अहमद
हज्जार ने कहा है कि उनके देश का लक्ष्य संघर्षविराम तक पहुँचना है.

बीबीसी अरबी सेवा की संवाददाता कैरीन
टोर्बी
के मुताबिक़, हज्जार ने कहा, “लक्ष्य संघर्षविराम है. इसके लिए जो भी करना पड़े,
दुनिया के किसी भी कोने तक जाना हो, हम इसके लिए तैयार हैं, जिससे कि अपने देश के लिए सुरक्षा, शांति और स्थिरता हासिल कर सकें”.

उन्होंने कहा, “हम कूटनीतिक रास्ते पर बहुत गंभीरता से काम कर
रहे हैं”.

हज्जार ने यह बयान उस जगह पर दिया
जहाँ इसराइल ने बुधवार को हमला किया था.

लेबनान के गृह मंत्री बेरूत में बड़े
इसराइली हमले वाली एक जगह पर पहुँचे थे. इस जगह पर इसराइल ने बुधवार को हमला किया
था.

हालिया घटनाक्रम को देखते हुए बीबीसी
को लगता है कि संघर्षविराम पहले लागू होने की सूरत में ही लेबनान के अधिकारी इसराइल के साथ सीधी वार्ता में शामिल होंगे.

SOURCE : BBC NEWS