Home टेक न्यूज़ इस रोबोट डॉग की वजह से AI समिट में मचा ‘बवाल’, आप...

इस रोबोट डॉग की वजह से AI समिट में मचा ‘बवाल’, आप घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में AI इंपैक्ट समिट के दौरान एक चाइनीज रोबोट डॉग चर्चा में रहा। Unitree Go2 नाम का AI रोबोटिक डॉग, जो LiDAR और स्मार्ट सेंसर की मदद से मुश्किल जगहों पर चलने के अलावा मुश्किलों से बच सकता है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे AI इंपैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने चाइनीज कंपनी के रोबोट डॉग का ‘ओरियन’ नाम बताकर इसे स्वदेशी बता दिया था, जिसके बाद से यह चर्चा में है। खुलासा हुआ कि जिस रोबोट को यूनिवर्सिटी की ओर से डिवेलप किया बताया गया था, उसे चीन की कंपनी Unitree ने तैयार किया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी से पवेलियन खाली करने को कहा गया है। मजे की बात यह है कि आप खुद भी कुत्ते जैसे रोबोट Unitree Go2 को ऑर्डर कर सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Unitree Go2 रोबोट को चाइनीज कंपनी Unitree Robotics ने डिवेलप किया है। यह चार पैरों वाला AI-पावर्ड रोबोटिक डॉग है, जो असली कुत्ते की तरह चल सकता है, दौड़ सकता है और मुश्किल जगहों पर बैलेंस बनाए रख सकता है। एडवांस्ड सेंसर, LiDAR और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह रोबोट टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसकी मास मैन्युफैक्चरिंग की गई है, यानी कोई भी इसे कीमत का भुगतान करते हुए ऑर्डर कर सकता है।

इन फीचर्स के चलते खास है Unitree Go2

Unitree Go2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी एडवांस्ड नेविगेशन क्षमता है। इसमें 4D LiDAR सिस्टम दिया गया है, जो 360 डिग्री में अपने आसपास के इनवायरमेंट को स्कैन कर सकता है। यह टेक्नोलॉजी रोबोट को रुकावटों की पहचान करने और उनसे बचते हुए आगे बढ़ने में मदद करती है। AI एल्गोरिद्म की मदद से यह अपने रास्ते खुद तय कर सकता है और बदलते माहौल में बैलेंस बनाए रखता है। यही वजह है कि यह ऊबड़-खाबड़ जमीन, ढलान या सीढ़ियों जैसी जगहो पर भी आसानी से चल सकता है।

रोबोट में मिलती है बेहतरीन कनेक्टिविटी

डिजाइन और परफॉर्मेंस की बात करें तो यह रोबोट लगभग 15 किलोग्राम वजन का है और तेज रफ्तार से दौड़ सकता है। इसकी बैटरी क्षमता अलग-अलग वेरिएंट में अलग मिलती है, जिससे 2 से 4 घंटे तक इसे आसानी से चलाना संभव है। WiFi, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं इसे रिमोट कंट्रोल और मोबाइल ऐप के जरिए ऑपरेट करने का विकल्प देती हैं। OTA अपडेट की मदद से इसके सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपग्रेड भी किया जा सकता है।

इन कामों के लिए परफेक्ट है यह रोबोट

रोबोट का इस्तेमाल केवल दिखावे तक ही लिमिटेड नहीं है। एजुकेशन और रिसर्च ऑर्गनाइजेशंस में इसका इस्तेमाल रोबोटिक्स और AI ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल वर्क में यह इंस्पेक्शन, सर्विलांस और जोखिम भरी जगहों पर जांच जैसे कामों में मददगार बन सकता है। भविष्य में ऐसे रोबोट सुरक्षा, क्राइसिस मैनेजमेंट और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का अहम हिस्सा बन सकते हैं। भारत में भी कई कंपनियां ऐसे ही रोबोट्स पर काम कर रही हैं।

आप ऐसे खरीद सकते हैं रोबोट डॉग

अगर आप Unitree Go2 रोबोटिक डॉग खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास भारत में कुछ आसान ऑप्शंस मौजूद हैं। सबसे आसान तरीका है कि आप इसे भारत में मौजूद सेलर्स या डीलरों की वेबसाइट से सीधे ऑर्डर करें, जैसे कि Etherbit.in या Everse.in पर यह मॉडल उपलब्ध है। वहाँ से आप Go2 Air या Go2 Pro वेरिएंट्स 3-4 लाख रुपये या उससे ज्यादा कीमत में खरीद सकते हैं, और ये साइटें भारत में इन्वेंटरी से डिलीवरी करती हैं, जिससे इम्पोर्ट कस्टम ड्यूटी और एक्सट्रा टैक्स से बचा जा सकता है।

बता दें, आप इन वेबसाइट्स पर जाकर रोबोट का मॉडल चुन सकते हैं, भुगतान ऑनलाइन या COD विकल्प से कर सकते हैं, और कई मामलों में फ्री डिलीवरी तथा वारंटी भी मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN