Home व्यापार समाचार इस महारत्न कंपनी के शेयर को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका,...

इस महारत्न कंपनी के शेयर को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका, सरकार बेच रही हिस्सेदारी

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

BHEL Share Price: महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)में सरकार ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद भेल के शेयर की कीमत बुधवार को 5% से अधिक गिर गई। यह ऑफर आज से शुरू हो रहा है, जिससे निवेशकों को सस्ते दाम पर शेयर खरीदने का मौका मिलेगा।

महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)में सरकार ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद भेल के शेयर की कीमत बुधवार को 5% से अधिक गिर गई। यह ऑफर आज (11 फरवरी) से शुरू हो रहा है, जिससे निवेशकों को सस्ते दाम पर शेयर खरीदने का मौका मिलेगा।

OFS की घोषणा का असर

इस खबर के बाद, BSE पर BHEL का शेयर 5% गिरकर 261.40 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। सरकार ने OFS के लिए तय फ्लोर प्राइस 254 रुपये प्रति शेयर रखा है, जो पिछले बंद भाव से लगभग 8% कम है।

OFS की मुख्य बातें

सरकार BHEL में अपनी 3% हिस्सेदारी (10.44 करोड़ से अधिक शेयर) OFS के जरिए बेचेगी। इसमें अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी (6.96 करोड़ शेयर) बेचने का विकल्प (ग्रीनशू ऑप्शन) भी शामिल है। इस तरह कुल 5% हिस्सेदारी की बिक्री हो सकती है। 3% हिस्सेदारी की बिक्री से लगभग 2,650 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है। यदि पूरा ग्रीनशू ऑप्शन इस्तेमाल होता है, तो कुल सौदे का आकार लगभग 4,422 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

OFS की प्रक्रिया

यह ऑफर दो दिन (11 और 12 फरवरी) चलेगा। बुधवार, 11 फरवरी को गैर-रिटेल निवेशक बोली लगा सकते हैं, जबकि गुरुवार, 12 फरवरी को रिटेल निवेशकों के लिए खुला रहेगा। बोलियां बाजार के नियमित समय (सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) में लगेंगी।

ताजा नतीजों में तेज सुधार

BHEL ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3) में मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के 125 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 382 करोड़ रुपये हो गया, जो 206% की वृद्धि है। कंपनी का रेवेन्यू ऑपरेशन16% बढ़कर 8,473 करोड़ रुपये हो गया। परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और ऑर्डर पाइपलाइन में सुधार से यह वृद्धि हुई है।

2,800 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला

10 फरवरीको, BHEL को भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) से लगभग 2,800 करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। BCGCL, कोल इंडिया और BHEL की संयुक्त उपक्रम कंपनी है।

यह ऑर्डर ओडिशा के झारसुगुडा जिले में लखनपुर स्थित कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए सिंगैस शुद्धिकरण संयंत्र का है। BHEL इसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण और रखरखाव जैसे काम संभालेगी। यह परियोजना ऑर्डर मिलने की तारीख से 42 महीने के भीतर पूरी होने का लक्ष्य रखती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN