Home व्यापार समाचार इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक ने ₹1 लाख को बना दिया ₹70 लाख,...

इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक ने ₹1 लाख को बना दिया ₹70 लाख, क्या आपने खरीदा?

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Defence Stock: पिछले पांच साल में इसने 2220 प्रतिशत का मल्टी बैगर रिटर्न देने वाले जेन टेक्नोलॉजीज ने साबित कर दिया है कि सही रिसर्च और धैर्य से मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच भी शानदार रिटर्न कमाया जा सकता है।

शेयर मार्केट में पैसा कमाना आसान नहीं होता, खासकर जब जियो-पॉलिटिकल टेंशन चरम पर हो। ऐसे में सही शेयर का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है, जिसके लिए डीप रिसर्च और सावधानीपूर्वक विश्लेषण की आवश्यकता होती है। एक ऐसा ही स्टॉक है जेन टेक्नोलॉजीज, जिसने हर मुश्किल समय में मार्केट को मात दी है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

निवेशकों को कर दिया मालामाल

मिंट के मुताबिक आज से करीब छह साल पहले मार्च 2020 में जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर मात्र ₹25.80 पर था। आज के डेट में NSE पर यह ₹1,776 के डे हाई पर पहुंचा था, यानी अगर किसी ने 6 साल पहले ₹1 लाख का निवेश किया था, तो आज उसकी कीमत लगभग ₹70 लाख हो चुकी होगी।

5 दिनों में यह 12 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न

आज इस डिफेंस स्टॉक में भले ही कमजोरी है, लेकिन पिछले 5 दिनों में यह 12 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है। जबकि, पिछले एक महीने में इस एंटी ड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयर ने 27 फीसद से अधिक की उड़ान भरी है। इस साल अबतक करीब-करीब इतना ही चढ़ा है।

पिछले पांच साल में इसने 2220 प्रतिशत का मल्टी बैगर रिटर्न दिया है। जबकि, 1 अप्रैल 2015 से अबतक इसने 3000 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर में बढ़ती दिलचस्पी के चलते जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर तेजी पर बना हुआ है। 1 जनवरी 2026 को यह ₹1,355.10 पर था।

जेन टेक्नोलॉजीज को मिला हथियार बनाने का लाइसेंस

17 अप्रैल को कंपनी ने जानकारी दी कि उसे भारत सरकार से आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत हथियार बनाने का लाइसेंस मिल गया है। कंपनी अब 12.7mm, 23mm, 30mm और 40mm कैलिबर के तोप भी बना सकेगी। ये हथियार एयर डिफेंस, नौसेना अभियानों और एंटी ड्रोन सिस्टम (C-UAS) में बेहद कारगर हैं।

क्यों है यह खास?

ये रैपिड-फायर कैनन ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन और कम उड़ान वाले हवाई खतरों के खिलाफ आखिरी सुरक्षा पंक्ति का काम करते हैं। जब इन्हें उन्नत फायर-कंट्रोल सिस्टम, रडार, EO/IR सेंसर और प्रोग्रामेबल गोला-बारूद के साथ जोड़ा जाता है, तो ये रणनीतिक संपत्तियों, बार्डर के पास इलाकों और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहद सटीक और कम लागत में सुरक्षा प्रदान करते हैं।

दुनिया भर में जारी संघर्षों में ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन और एडवर्स हवाई खतरे बढ़ रहे हैं। ऐसे में जेन टेक्नोलॉजीज ये भारत-केंद्रित और किफायती एयर डिफेंस सॉल्यूशन पेश करने में सक्षम हो गई है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN