Home व्यापार समाचार इस पेनी शेयर में अचानक लगा 20% का अपर सर्किट, ₹3 से...

इस पेनी शेयर में अचानक लगा 20% का अपर सर्किट, ₹3 से कम है कीमत

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जय माता ग्लास के शेयर 1.92 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 20% उछाल के साथ 2.30 रुपये तक पहुंच गया। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 44.57 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 55.43 फीसदी की है।

बाजार में भारी बिकवाली के बीच सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कुछ पेनी शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। ऐसा ही एक पेनी शेयर जय माता ग्लास लिमिटेड है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1.92 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 20% उछाल के साथ 2.30 रुपये तक पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 3.33 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1.37 रुपये है। पिछले साल शेयर ने दोनों स्तर को टच किया था। बता दें कि शेयर ने साल 2021 में 30 पैसे के स्तर को टच किया। इस लिहाज से शेयर 690% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

जय माता ग्लास लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 44.57 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 55.43 फीसदी की है। प्रमोटर्स ग्रुप में जेपी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के पास 19.57 फीसदी हिस्सेदारी या 1,95,68,900 शेयर के है। वहीं, प्रमोटर अनु मारवाह के पास 2,49,10,760 शेयर या 24.9 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डर में ग्रोमोर प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के पास 56,70,862 शेयर या 5.67 फीसदी स्टेक है।

कैसा रहा रिटर्न?

पिछले 1 हफ्ते में जय माता ग्लास लिमिटेड के शेयर ने 28.49% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, दो हफ्ते में 25%, 1 महीने में 49.35% और YTD (इस साल अब तक) 35.29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा, 3 महीने में 27.07% और 6 महीने में मामूली 1.32% का लाभ हुआ। लंबी अवधि में यह मल्टीबैगर साबित हुआ है क्योंकि 5 साल में 1110.53% (यानी 11 गुना से ज्यादा) और 10 साल में 900% (9 गुना) का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

जय माता ग्लास लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी को तिमाही में ₹0.08 करोड़ (लगभग ₹7.90 लाख) का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में ₹0.02 करोड़ का मामूली लाभ हुआ था। राजस्व भी काफी कम होकर ₹0.184 मिलियन (₹1.84 लाख) रह गया, जो पिछले वर्ष की ₹1.31 मिलियन से काफी कम है।

शेयर बाजार का हाल

शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव वाला माहौल था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 50.15 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 82,276.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 731.99 अंक चढ़कर 82,957.91 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 57.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,482.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 228 अंक चढ़कर 25,652.60 अंक पर बंद हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN