Home व्यापार समाचार इस छोटकू शेयर पर विजय केडिया का बड़ा दांव, खरीदे 10 लाख...

इस छोटकू शेयर पर विजय केडिया का बड़ा दांव, खरीदे 10 लाख से ज्यादा शेयर

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज के 10,60,800 शेयर खरीदे हैं। महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर मंगलवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 182.85 रुपये पर बंद हुए हैं।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक छोटी कंपनी महामाया लाइफसाइंसेज पर बड़ा दांव लगाया है। विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज में मार्च 2026 तिमाही में 4.53 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। केडिया ने इस कंपनी के 10 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर मंगलवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 182.85 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है।

केडिया ने खरीदे हैं 10 लाख से ज्यादा शेयर
शेयर बाजार के मशहूर निवेशक विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड के 10,60,800 शेयर खरीदे हैं। केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज पर यह दांव अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए लगाया है। महामाया लाइफसाइंसेज में केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की 4.53 पर्सेंट हिस्सेदारी है। SME कंपनी महामाया लाइफसाइंसेज नवंबर 2025 में बाजार में लिस्ट हुई है। इसके अलावा, विजय केडिया ने मार्च 2026 तिमाही में SPML इंफ्रा में भी 1.88 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। केडिया ने SPML इंफ्रा के करीब 15 लाख शेयर खरीदे हैं।

5 महीने में 57% से ज्यादा उछल गए हैं महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर
SME कंपनी महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड के शेयर पिछले 5 महीने में 57 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 18 नवंबर 2025 को 116 रुपये पर थे। महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड के शेयर 21 अप्रैल 2026 को 182.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। महामाया लाइफसाइंसेज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 111 रुपये है। महामाया लाइफसाइंसेज का मार्केट कैप मंगलवार को करीब 428 करोड़ रुपये पहुंच गया है। महामाया लाइफसाइंसेज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 नवंबर 2025 को खुला था और यह 13 नवंबर तक ओपन रहा। महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 114 रुपये था। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का था। महामाया लाइफसाइंसेज का आईपीओ टोटल 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1.02 गुना दांव लगा, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 3.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

क्या करती है कंपनी
महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड की शुरुआत साल 2002 में हुई। कंपनी क्रॉप प्रोटेक्शन प्रॉडक्ट्स और बायोप्रॉडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग, रजिस्ट्रेशन और एक्सपोर्ट में सक्रिय है। पेस्टिसाइड्स फॉर्म्युलेशंस की मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है और यह अपने बल्क प्रॉडक्ट्स को इंडियन एग्रोकेमिकल कंपनीज, मल्टीनेशनल कॉरपोरेशंस को सप्लाई करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN