Home व्यापार समाचार इस कंपनी के ‘मालिक’ बेच रहे हैं 3% हिस्सा, करीब 4% लुढ़का...

इस कंपनी के ‘मालिक’ बेच रहे हैं 3% हिस्सा, करीब 4% लुढ़का शेयर, आपका है दांव?

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

SRF Share Price: मार्केट में तेजी के बीच एसआरएफ के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बिकवाली के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से होने वाली शेयरों की बिक्री है। कंपनी के प्रमोटर कामा होल्डिंग्स अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रहे हैं।

SRF Share Price: मार्केट में तेजी के बीच एसआरएफ के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बिकवाली के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से होने वाली शेयरों की बिक्री है। कंपनी के प्रमोटर कामा होल्डिंग्स अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रहे हैं। इस खबर ने निवेशकों के सेंटीमेंट को झटका दिया। आज 17 फरवरी को एसआरएफ के शेयर बीएसई में 2833.65 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2883.35 रुपये के लेवल पर आ गया। बता दें, कंपनी के शेयर मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 3.69 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 2743.20 रुपये के लेवल पर था।

कितनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं प्रमोटर्स?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कामा होल्डिंग्स ने कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एसआरएफ में 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर सहमति दे दी है। यह बिक्री मार्च 2027 तक हो जाएगी। इस बिक्री के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 50 प्रतिशत के नीचे आ जाएगी।

एसआरएफ की दिसंबर 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर कामा होल्डिंग्स के पास 50.21 प्रतिशत हिस्सा था।

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान एसआरआफ का नेट प्रॉफिट 433 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कंपनी का रेवन्यू चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3713 करोड़ रुपये रहा था। इस कंपनी का पीई रेशियो 47 है।

पिछले महीने ही कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने 2025 में दो बार डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 7.60 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक महीने में SRF के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 0.21 प्रतिशत गिरा है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 3319 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2569.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 81315 करोड़ रुपये का है।

5 साल में एसआरएफ के शेयरों की कीमतों में 141 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1150 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN