Home मनोरंजन समाचार इस एक्टर की डेथ की वजह से टली सलमान खान की फिल्म...

इस एक्टर की डेथ की वजह से टली सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज? खास मौके पर दे सकती है दस्तक

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/imdb_20_03_03_1773998741566_1773998768035_1774055869251.png

सलामन खान की फिल्म मातृभूमि के लिए ऑडियंस को इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म के इस एक्टर की डेथ के बाद रिलीज डेट इस महीने तक आगे बढ़ गई है। आगे आने वाले दिनों में सलमान की ये फिल्म अन्य फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली है।

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार हो रहा है। पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में दस्तक देने वाली थी। लेकिन बाद में पोस्टपोन की खबर सामने आई। अब ताजा खबरों की मानें तो सलमान की फिल्म अधिक समय के लिए डिले हो सकती है। दरअसल, कुछ समय पहले फिल्म में काम कर रहे एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग की डेथ हो गई थी। एक्टर-सिंगर सलमान की इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग के बाद ही एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अब बताया जा रहा है कि एक्टर की डेथ की वजह से मातृभूमि की रिलीज और आगे बढ़ सकती है।

प्रशांत तमांग की डेथ के बाद रिलीज में हुई देरी

इंडियन आइडल 3 जीतने वाले प्रशांत ने पाताल लोक 2 में भी काम किया था। नेपाली फिल्मों, म्यूजिक वीडियो में भी वो एक्टिव थे। लेकिन इस साल दिल्ली में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रशांत, सलमान खान की फिल्म का अहम हिस्सा थे और उन्हें फिल्म के कई बड़े और जरूरी सीन शूट करने थे। लेकिन उनकी डेथ के साथ फिल्म के वो सीन अधूरे रह गए। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के प्रोडक्शन के लिए अब एक्टर के किरदार को रिप्लेस करना और उन सीन को दोबारा से शूट करना एक बड़ा चैलेंज और महंगा है। ये भी बताया जा रहा है जिन एक्शन सीक्वेंस सीक्वेंस को प्रशांत के साथ शूट किया गया था उन्हें दोबारा शूट करना प्रोडक्शन का बजट बड़ा सकता है। अब मेकर्स प्रशांत के किरदार की जगह किसी दूसरे एक्टर को लाने या AI और VFX मदद से प्रशांत के अधूरे सीन को पूरा करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

15 अगस्त 2026 को दे सकती है दस्तक

सलमान खान की फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। आने वाले महीनों में प्रोडक्शन का काम खत्म कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा। अभी मेकर्स ने कन्फर्म तो नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मातृभूमि 15 अगस्त के मौके पर दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो कई बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलने वाला है।

फिल्म का प्लॉट

सलमान की इस फिल्म को पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से जाना गया था। लेकिन मेकर्स ने हाल में फिल्म का नाम बदलते हुए इसे मातृभूमि कहा। इस फिल्म में 2020 में इंडो-चीन गलवान क्लैश को दिखाया जाएगा। सलमान के अलावा चित्रागंदा सिंह लीड रोल में हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि गोविंदा भी एक छोटे रोल में नजर आ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN