Home विश्व समाचार इराक के अमेरिकी अड्डे पर ईरान का ड्रोन अटैक, जानें कहां किया...

इराक के अमेरिकी अड्डे पर ईरान का ड्रोन अटैक, जानें कहां किया धुआं-धुआं

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की सेना ने इराक के एरबिल में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले का दावा किया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र के एरबिल शहर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की सेना ने इराक के एरबिल में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले का दावा किया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र के एरबिल शहर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने सरकारी टीवी चैनल पर जारी बयान में पुष्टि की कि एरबिल में अमेरिकी हमलावर बलों के मुख्यालय पर ईरानी जमीनी बलों के हमलावर ड्रोनों ने हमला किया। यह हमला अमेरिका-इजरायल के हालिया हमलों के जवाब में बताया जा रहा है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत हुई थी।

इससे पहले ईरान ने इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में सक्रिय कुर्द समूहों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही ईरान ने इजरायल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की 19वीं लहर भी शुरू कर दी है। ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के अनुसार गुरुवार तड़के सैन्य बलों ने ‘ईरान-विरोधी अलगाववादी समूहों’ के ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि हमलों का सटीक स्थान स्पष्ट नहीं किया गया।

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि पश्चिमी सीमाओं के रास्ते देश में प्रवेश करने की योजना बना रहे ‘अलगाववादी समूहों’ के ठिकानों पर कार्रवाई की गयी। मंत्रालय ने कहा कि इन समूहों को भारी नुकसान पहुंचा है और ईरानी बल ‘सम्मानित कुर्द समुदाय’ के साथ मिलकर कथित ‘अमेरिका-इजरायल योजना’ को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह हमले ऐसे समय हुए हैं जब अमेरिका और इज़रायल के साथ जारी युद्ध को लगभग एक सप्ताह हो चुका है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार शनिवार से अब तक देश में कम से कम 1045 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रेस टीवी के मुताबिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किये गये वीडियो में रात के समय आकाश में विस्फोटों की चमक दिखाई दी। इससे पहले उत्तरी इराक के सुलेमानिया प्रांत में कई धमाकों की खबरें आई थीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार अरबत, जरकुइज़ और सुरदाश क्षेत्रों के पास कम से कम चार विस्फोट सुने गए।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हमलों का निशाना कुर्दिस्तान टॉयलर्स एसोसिएशन के मुख्यालय थे, जो इराक में सक्रिय एक ईरानी कुर्द सशस्त्र संगठन है। रिपोर्टों के अनुसार हाल के दिनों में ईरानी कुर्द सशस्त्र समूहों ने अमेरिका के साथ संभावित सहयोग पर चर्चा की थी, जिसमें पश्चिमी ईरान में सुरक्षा बलों पर हमले करने और इसके लिए मिलने वाले संभावित समर्थन पर विचार किया गया।

इराकी कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार ने हमलों में अपनी भागीदारी से इनकार किया है। कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी ने कहा कि यह क्षेत्र किसी भी ऐसे संघर्ष या सैन्य टकराव का हिस्सा नहीं बनना चाहता जो नागरिकों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की क्षेत्रीय अखंडता और संवैधानिक उपलब्धियों की रक्षा केवल कुर्दिस्तान के सभी राजनीतिक दलों और समूहों की एकता और साझा जिम्मेदारी से ही संभव है। क्षेत्रीय सरकार के प्रवक्ता ने भी कहा कि चल रहे युद्ध को और फैलाने या क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने की किसी भी कोशिश में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN