Home व्यापार समाचार इन दो कंपनियों के शेयरों में 13% तक की तेजी, सी फूड्स...

इन दो कंपनियों के शेयरों में 13% तक की तेजी, सी फूड्स का है कारोबार

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Avanti Feeds Share price: आज दो कंपनियों के शेयरों तूफानी तेजी देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों का भाव 13% तक चढ़ गया। रिटर्न के मामले में इन कंपनियों के लिए 2026 का साल शानदार रहा है। 

Avanti Feeds Share price: शुक्रवार का दिन सीफूड का व्यापार करने वाली दो कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। यह दो कंपनियां अवंती फीड्स और एपेक्स फ्रोजन फूड्स है। बीएसई में शुक्रवार को एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक बीएसई में 487 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मौजूदा समय में यह स्टॉक अगस्त 2018 के बाद अपने सबसे उच्चतम स्तर पर है। बता दें, कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 के 486.10 रुपये के उच्चतम स्तर को भी आज क्रॉस करने में सफल रहे हैं।

अवंती फीड्स के शेयर रिकॉर्ड हाई पर (Avanti Feeds Share price)

कंपनी के शेयर आज 11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1544.50 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इससे पहले कंपनी का रिकॉर्ड हाई लेवल 1489.25 रुपये प्रति शेयर रहा है। इस स्तर पर कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 को थे। इस कैलेंडर ईयर में अबतक अवंती फीड्स के शेयरों की कीमतों में 86 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों का भाव 75 प्रतिशत चढ़ गया है।

इस तेजी के पीछे की क्या है वजह?

13 अप्रैल 2026 को अवंती फीड्स ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि ट्रेडिंग वैल्यूम में हुए इजाफे की पीछे का क्या कारण है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

अवंती फीड्स के तिमाही नतीजे कैसे हैं? (Avanti Feeds Q3 Results)

कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार दिसंबर तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 163.47 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से 1383.52 करोड़ रुपये रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का EBIT 223 करोड़ रुपये रहा है। एक वित्त वर्ष पहले इसी तिमाही में यह 184.50 करोड़ रुपये रहा था।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी (Avanti Feeds Stock Performance)

अवंति फीड्स आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 9 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में भी कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 6.75 रुपये का डिविडेंड दिया था।

अवंती फीड्स के शेयरों की कीमतों में 3 साल में 308 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 10 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 847 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN