Home व्यापार समाचार इन 4 डिफेंस शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दे...

इन 4 डिफेंस शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट, चेक करें टारगेट प्राइस

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Defence Stocks: बीते कुछ साल डिफेंस कंपनियों के लिए शानदार रहे हैं। शेयर बाजार में डिफेंस स्टॉक्स में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है। ईरान-युजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से एक बार फिर से डिफेंस कंपनियों के शेयरों की डिमांड बढ़ गई है।

Defence Stocks: बीते कुछ साल डिफेंस कंपनियों के लिए शानदार रहे हैं। शेयर बाजार में डिफेंस स्टॉक्स में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है। ईरान-युजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से एक बार फिर से डिफेंस कंपनियों के शेयरों की डिमांड बढ़ गई है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने चार डिफेंस कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं वो 4 कंपनियां कौन सी हैं? उनका टारगेट प्राइस क्या है?

1-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Share)

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 520 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। BEL के शेयरों की कीमतों में एक साल में 65 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 881 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

2- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL Share)

कंपनी ने तेजस एमके-1ए की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस कंपनी के पास ध्रुव-एनजी, एलएस एमके III का भी ऑर्डर है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से एचएएल के लिए 5500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1 साल में 15 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में इस कंपनी ने निवेशकों को 649 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

3- भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL Share)

इस कंपनी का लक्ष्य अगले 18 महीने में 20000 करोड़ रुपये का ऑर्डर पाना है। ब्रोकरेज हाउस ने 1800 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा शेयरों के स्तर से 35 प्रतिशत अधिक है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 17 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। वहीं, 5 साल में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 629 प्रतिशत की तेजी आई है।

4- अस्त्र माइक्रोवेव (Astra Microwave)

ब्रोकरेज हाउस ने 1150 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से 15 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 54 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में अस्त्र माइक्रोवेव के शेयरों का भाव 593 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN