Source :- LIVE HINDUSTAN
Cooking Tips: इडली-वड़ा जैसी डिशेज में उड़द दाल को पीसकर बैटर बनाया जाता है। अगली बार जब दाल पीसें तो ये 1 जरूर मिलाएं, बैटर एकदम परफेक्ट बनेगा। फिर जो भी डिश बनाएंगी, उसका स्वाद एकदम परफेक्ट आएगा।
साउथ इंडियन डिशेज जैसे इडली, वड़ा या डोसा बनाने में सबसे अहम रोल उड़द दाल का होता है। इसे रातभर भिगोकर पीसा जाता है, फिर बैटर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर उड़द दाल सही से पीसी हुई हो तो बैटर भी एकदम फूला हुआ और हल्का बनता है, जिससे इडली सॉफ्ट, वहीं डोसा और वड़ा क्रिस्प बनते हैं। लेकिन कई बार गृहणियां शिकायत करती हैं कि भिगोने के बाद भी बैटर पीसने पर भारी हो जाता है या अच्छे से फर्मेंट नहीं होता। ऐसे में एक छोटी सी ट्रिक आपके बड़े काम आ सकती है। उड़द दाल पीसते हुए अगर आप मिक्सर में एक और चीज मिला दें, तो इडली, डोसा या वड़ा जैसी हर डिश एकदम परफेक्ट बनेगी। आइए जानते हैं वो क्या है।
उड़द दाल पीसते हुए जरूर मिलाएं ये 1 चीज
उड़द दाल का इस्तेमाल डोसा, वड़ा और इडली जैसी साउथ इंडियन डिशेज में जरूर होता है। इसे रातभर के लिए भिगोकर जब आप पीसने जाएं, तो साथ में बर्फ के कुछ टुकड़े भी मिला दें। ये छोटी सी ट्रिक काफी गेम चेंजर साबित होती है। इससे बैटर भी हल्का-फुल्का बना रहता है और फर्मेंटेशन प्रॉसेस भी अच्छी तरह होता है। आइए जानते हैं अगर उड़द दाल पीसते हुए आप कुछ बर्फ के टुकड़े भी मिला दें, तो क्या फायदे होंगे।
बैटर को गर्म होने से बचाता है
जब आप मिक्सर या ग्राइंडर में उड़द दाल पीसती हैं, तो मशीन की गर्माहट से बैटर भी काफी गर्म हो जाता है। ये गर्माहट बैटर के टेक्सचर को खराब कर देती है। वहीं जब आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल देती हैं, तो ग्राइडिंग के दौरान टेंपरेचर कंट्रोल में रहता है, जिससे बैटर का टेक्सचर भी अच्छा बना रहता है।
फर्मेंटेशन होता है बेहतर
बैटर पीसते हुए ज्यादा गर्म हो जाए तो उसमें फर्मेंटेशन भी अच्छे से नहीं होता है। वहीं बर्फ डालने से बैटर ठंडा रहता है, जिससे बाद में खमीर अच्छी तरह उठता है। इससे डिश का टेस्ट और टेक्सचर दोनों ही काफी बढ़िया आते हैं।
बैटर का टेक्सचर और रंग अच्छा आता है
जब आप उड़द दाल में आइस क्यूब्स डालकर पीसती हैं, तो उसमें ज्यादा एयर ट्रैप होती है। यही वजह है कि बैटर हल्का और फूला हुआ बनता है, जिससे इडली नर्म और वड़ा क्रिस्प बनते हैं। इसके अलावा बर्फ डालने से बैटर का रंग भी बिल्कुल सफेद रहता है और खट्टापन भी बैलेंस रहता है।
इडली और वड़ा का स्वाद बेहतर होता है
इडली या वड़ा बना रही हैं तो उड़द दाल में आइस क्यूब्स डालकर जरूर पीसें। इस एक छोटे से स्टेप से आपकी डिश का स्वाद बदल जाएगा। इससे इडली काफी सॉफ्ट और फ्लफी बनती हैं, जो खाने में काफी टेस्टी लगती हैं। वहीं डोसा और वड़ा भी ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



