Home विश्व समाचार इजरायल में अरब-यहूदी एक साथ उतरे सड़कों पर, जानें क्यों कर रहे...

इजरायल में अरब-यहूदी एक साथ उतरे सड़कों पर, जानें क्यों कर रहे विरोध-प्रदर्शन

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत जाफा के क्लॉक स्क्वायर से हुई, और यरूशलम, बीर-शेवा, लोद, तामरा तथा जिस्र-ए-जारका में भी प्रदर्शन हुए। विरोध प्रदर्शन के बाद हाइफा में एक बड़ी रैली हुई। इस मौके पर पूर्व सांसद और उच्च अरब निगरानी समिति के अध्यक्ष जमाल जाहल्का सभा को संबोधित किया।

इजरायल में अरब समुदायों में बढ़ती हिंसक अपराध और हत्याओं के खिलाफ आज (10 फरवरी) देशव्यापी राष्ट्रीय व्यवधान दिवस (National Day of Disruption) के रूप में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। अरब नागरिकों और यहूदियों ने संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरे और सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन किए और कार्यस्थलों पर संक्षिप्त वॉकआउट किया, ताकि सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा सके। बताया जा रहा है कि यह अभियान हत्या पीड़ितों के परिवारों ‘स्टैंडिंग टुगेदर’ आंदोलन और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें अरब समुदायों में संगठित अपराध, अवैध हथियारों और सरकार की कथित उपेक्षा के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बता दें कि साल की शुरुआत से अब तक 38 से अधिक लोग अरब कस्बों में आपराधिक हिंसा में मारे जा चुके हैं, जबकि 2025 में रिकॉर्ड 252 हत्याएं दर्ज की गई थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट्स के अनुसार, विरोध प्रदर्शन की शुरुआत जाफा के क्लॉक स्क्वायर से हुई, और यरूशलम, बीर-शेवा, लोद, तामरा तथा जिस्र-ए-जारका में भी प्रदर्शन हुए। विरोध प्रदर्शन के बाद हाइफा में एक बड़ी रैली हुई। इस मौके पर पूर्व सांसद और उच्च अरब निगरानी समिति के अध्यक्ष जमाल जाहल्का ने कहा कि ये व्यवधान अरब नागरिकों की रोजमर्रा की कड़वी हकीकत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे दिन सड़कों पर व्यवधान रहा क्योंकि हमारा जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। अरब नागरिक पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जाहल्का ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर को बर्खास्त करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:गाजा पर बजेगा इजरायल का बाजा! ट्रंप की मीटिंग में रहेंगे पाक समेत 8 मुसलमान देश
ये भी पढ़ें:8 मुस्लिम देशों ने इजरायल के खिलाफ खोला नया मोर्चा, ईरान संकट के बीच नया बखेड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, तेल अवीव में हत्या पीड़ितों के परिवारों और अन्य कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य यातायात धमनी अयालोन राजमार्ग की दक्षिणी लेन को कुछ देर के लिए ब्लॉक कर दिया, जिससे लगभग आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। समुद्र तट के पास एलनबी स्ट्रीट के निकट एक अलग प्रदर्शन में 60 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर सार्वजनिक फव्वारे में लाल रंग डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया। हाइफा में भी इसी तरह के हालात थे, जहां प्रदर्शनकारी नगर पालिका भवन के पास जमा हुए। पुलिस ने बताया कि पास के एक सार्वजनिक उद्यान में फव्वारे में लाल रंग डालने के आरोप में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यरूशलम में प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रवेश द्वार पर मुख्य सड़क को अवरुद्ध करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कुल सात गिरफ्तारियां कीं।

प्रदर्शन आयोजकों के अनुसार, साल की शुरुआत से अब तक अरब कस्बों और मोहल्लों में आपराधिक हिंसा से जुड़ी घटनाओं में 38 लोग मारे जा चुके हैं। कई लोग सरकार पर अवैध हथियारों, संगठित अपराध नेटवर्क और अरब समुदायों की लंबे समय से उपेक्षा को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप लगाए और जांच की मांग की। बताया गया कि हिंसा में यह वृद्धि 2025 में रिकॉर्ड 252 इजरायली-अरब हत्याओं के सिलसिले का हिस्सा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN