Home मनोरंजन समाचार आरएसएस के 100 साल वाले कार्यक्रम में क्यों आया सलमान खान के...

आरएसएस के 100 साल वाले कार्यक्रम में क्यों आया सलमान खान के कपड़ों का जिक्र? मोहन भागवत बोले…

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/salman_khan__1770611709592_1770611709714.jpg

संक्षेप:

आरएसएस के इवेंट में मोहन भागवत ने जब सलमान खान के कपड़ों की बात की तो वह भीड़ में बैठे मुस्कुराते रहे। अब उनके वायरल वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स दिख रहे हैं। सलमान के फैन्स काफी खुश हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल पूरे होने के कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज पहुंचे थे। इस इवेंट के कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हैं। एक क्लिप में आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने सलमान खान के ड्रेसिंग सेंस पर बात की। भागवन ने स्टूडेंट्स से कहा कि वे लोग बिना सोचे-समझे सलमान खान के कपड़े कॉपी करते हैं। यह भी नहीं सोचते कि सलमान ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलमान पर क्या बोले मोहन भागवत

इवेंट में मोहन भागवत बोले, ‘सलमान खानजी क्या पहनते हैं, कॉलेज विद्यार्थी वैसे पहनते हैं। क्यों पहन रहे हैं? उन्होंने पहना इसलिए। उन्होंने क्यों पहना? मालूम नहीं। सभी बातों में ऐसा,अच्छी बात बुरी बात, फैशन से ही चलता है। फैशन उत्पन्न करने वाले लोग होते हैं वो समाज के विश्वासपात्र, श्रेष्ठ, कीर्तिमान, ऐसे लोग होते हैं…’ इवेंट में सलमान खान दर्शकों के बीच बैठकर मुस्कुराते रहे।

सलमान वाले कमेंट पर लोगों के रिएक्शंस

क्लिप वायरल है और इस पर लोगों के कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, सलमान भाई जैसा कोई नहीं, वह ऊंची सोच के साथ साधारण इंसान हैं। मुझे वह पसंद हैं। एक ने लिखा है, मोहन भागवत सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। एक और ने कमेंट किया है, मैं भी कॉलेज में सलमान के आउटफिट कॉपी करता हूं।

इवेंट में पहुंचे थे मनोरंजन इंडस्ट्री के कई लोग

आरएसएस का इवेंट 7 फरवरी से 2 फरवरी तक मुंबई के नेहरू ऑडिटोरियम में चला। इसमें आरएसएसस के कई बड़े नेताओं के साथ अभिनेता भी पहुंचे थे। पहले दिन सलमान खान, रणबीर कपूर, लिरिसिस्ट प्रसून जोशी। फिल्म मेकर सुभाष घई, मोहित सूरी, नीतेश तिवारी वगैरह पहुंचे थे। दूसरे दिन अक्षय कुमार, विकी कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली सहित इंडस्ट्री के कई लोग मौजूद थे।

शिल्पा शेट्टी ने की मोहन भागवत की तारीफ

शिल्पा शेट्टी की भी एक क्लिप वायरल है जिसमें वह मीडिया से बात करते हुए मोहन भागवत की तारीफ कर रही हैं। शिल्पा बोलती हैं, ‘मैं मोहन भागवतजी की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं उनकी विचारधारा की फैन हूं कि वह देश की सेवा के लिए इतने कमिटेड हैं। ‘

SOURCE : LIVE HINDUSTAN