Home मनोरंजन समाचार आदित्य धर से नफरत करते हैं, राम गोपाल वर्मा बोले- फिल्म इंडस्ट्री...

आदित्य धर से नफरत करते हैं, राम गोपाल वर्मा बोले- फिल्म इंडस्ट्री उनके फेल होने का इंतजार कर रही है

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/rgvd_1773461594707_1773461608351.jpg

राम गोपाल वर्मा का कहना है कि इंडस्ट्री के कई लोग उनसे नफरत करते हैं। इतना ही नहीं वे आदित्य और यामी के गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर और धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर का पूरा सपोर्ट किया है। वह धुरंधर 2 को लेकर भी काफी अच्छी उम्मीदें कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने अब कहा कि आदित्य की अचीवमेंट्स ने उन्हें इंडस्ट्री में टारगेट बना दिया है। कई लोग उनसे जलने लगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेड्डिफ को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल ने कहा कि आदित्य के काम ने फंडामेंटली एक बदलाव ला दिया है स्टोरी को स्क्रीन में बताने का।

आदित्य ने बदला फिल्म बिजनेस

वह बोले, आपको समझना होगा कि आदित्य ने फिल्म बिजनेस में क्या कर दिया है। उन्होंने स्क्रीन पर स्टोरीटेलिंग का पूरा ग्रामर बदल दिया है। हमारी फिल्में अब पहले की तरह नहीं रहीं और मैं सब भाषा में बोल रहा हूं सिर्फ हिंदी नहीं।

लोगों को मजबूर किया कम्फर्ट जोन से बाहर आने के लिए

उन्होंने आगे कहा, ‘तेलुगु में कई बड़े बजट की एक्शन फिल्मों में बड़े पैमाने पर रीशूटिंग हो रही है, जिसका मतलब है भारी बजट लाइब्लिटीज। तो जाहिर सी बात है वे उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने मजबूर कर दिया लोगों को उनके कन्फर्ट जोन से बाहर आने के लिए।’

लोग इंतजार कर रहे आदित्य-यामी के गिरने का

राम गोपाल ने फिर कहा कि आदित्य धर और यामी गौतम को अब एक्स्ट्रा कॉशन के साथ आगे बढ़ना होगा। फिल्म इंडस्ट्री इंतजार कर रही है उनके गिरने का।

धुरंधर 2 को लेकर राम गोपाल का बड़ा दावा

बता दें कि इससे पहले राम गोपाल ने कहा था कि इस बार मेकर्स धुरंधर 2 को साउथ में अच्छे से प्रमोट कर रहे हैं। आप लोगों को ऐसे हवा में उड़ते नहीं देखेंगे या फिर हवा में किक मारते हुए। इसमें सब रियल दिखेगा। देखो अगर धुरंधर 2 1500-2000 करोड़ कमा लेगी तो सभी साउथ की फिल्में धरी की धरी रह जाएंगी। सारी साउथ फिल्में ओल्ड स्कूल टाइप बनती है।

राम गोपाल ने यह भी कहा कि धुरंधर 2, धुरंधर से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स करेगी।

बता दें कि धुरंधर 2 में पहली की स्टार कास्ट ही रहेगी रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट में यामी गौतम का भी कैमियो हो सकता है जो आदित्य की पत्नी भी हैं।

टॉक्सिक से टक्कर टली

धुरंधर 2 रिलीज हो रही है 19 मार्च को। पहले इस मूवी की टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी जो यश की थी। लेकिन कुछ दिनों पहले टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे फिल्म को पोस्टपोन कर रहे हैं मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से। अब मूवी 4 जून को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN