Home टेक न्यूज़ आते ही छा जाएगा 6300mAh बैटरी वाला धांसू फोन, दिखने में खूबसूरत,...

आते ही छा जाएगा 6300mAh बैटरी वाला धांसू फोन, दिखने में खूबसूरत, गिरने पर नहीं टूटेगा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हाल ही में रियलमी भारतीय बाजार में 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और कंपनी एक नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। रियलमी जल्द भारत में Realme P4 lite 4G को लॉन्च करेगी।

हाल ही में रियलमी भारतीय बाजार में 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और कंपनी एक नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। रियलमी जल्द भारत में Realme P4 lite 4G को लॉन्च करेगी। कंपनी ने फिलहाल सटीक तारीख नहीं बताई है। लॉन्च से पहले ही फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने अपकमिंग फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म दिया है। यह एक अल्ट्रा-स्लिम 6300mAh बैटरी स्मार्टफोन होगा। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास मिलेगा…

तीन कलर, बेहतरीन कैमरा और AI फीचर्स

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स के साथ-साथ कई अन्य डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन तीन कलर्स – ओब्सीडियन ब्लैक, सी ब्लू और बीच गोल्डन में आएगा। बैक पैनल पर टॉप की तरफ एक स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो सेंसर के साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। फोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा मिलेगा। कैमरे में नाइट मोड भी मिलेगा, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेगा। फोन में एआई इरेजर, एआई कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0, एआई बेस्ट और एआई क्लियर फेस, एआई इमेज मैटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा।

स्लिम, लाइटवेट और मजबूत भी

माइक्रोसाइट पर कंपनी ने बताया कि यह एक अल्ट्रा-स्लिम 6300mAh बैटरी स्मार्टफोन होगा। यह मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा, जिसे लेकर दावा है कि फोन 1.8 मीटर ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं। 201 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई केवल 7.94 एमएम है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP54 रेटिंग दी गई है। डिस्प्ले गीले हाथों से भी चलाने पर भी सटीक रिस्पॉन्स करेगा।

बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर भी

इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट प्रदान करेगा। फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस होगा, हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने इतना जरूर बता दिया है कि यह एक सआथ 14 ऐप्स चला सकता है। फोन में 18GB डायनामिक रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 300 फीसदी अल्ट्रा वॉल्यूम मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर चलेगा। इसमें मिनी कैप्सूल, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और प्राइवेसी सेफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी भी

बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन चलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज कर 20.7 घंटे तक यूट्यूब चला सकते हैं, 19 घंटे तक इंस्टाग्राम चला सकते हैं, 46.5 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं या लगातार 13.6 घंटे तक कैंडीक्रैश गेम खेल सकते हैं। फोन में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। फोन में 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। दावा है कि 5 मिनट चार्ज करके 2.3 घंटे कॉलिंग की जा सकती है या 5.4 घंटे स्पॉटिफाई पर गाने सुने जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN