Home  लाइफस्टाइल समाचार अष्टमी-नवमी भोग: दूध में भिगोकर बनाएं दानेदार सूजी का हलवा, मुंह में...

अष्टमी-नवमी भोग: दूध में भिगोकर बनाएं दानेदार सूजी का हलवा, मुंह में जाते ही घुल जाएगा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sooji Halwa Prasad: दूध में भिगोकर इस वायरल तरीके से सूजी का हलवा बनाएंगी तो ये मूंग दाल हलवे जैसा दानेदार और स्वादिष्ट बनेगा। ऐसा जो मुंह में जाते ही घुल जाए। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन यानी अष्टमी-नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। इसमें छोटी-छोटी कंजकों को देवी मां का स्वरूप मानकर भोग खिलाया जाता है। माता रानी के भोग में सूजी का हलवा सबसे मेन होता है। अब नॉर्मली तो आपने देसी घी डालकर सूजी का हलवा बनाया ही होगा, लेकिन यहां एक दिक्कत आती है कि हलवा कुछ देर बाद ही काफी सख्त सा हो जाता है। सूजी के दाने भी उतना खिलकर नहीं आते और टेस्ट भी। तो क्यों ना इस बार आप थोड़े से अलग तरीके से सूजी का हलवा बनाकर ट्राई करें? दूध में भिगोकर इस वायरल तरीके से सूजी का हलवा बनाएंगी तो ये मूंग दाल हलवे जैसा दानेदार और स्वादिष्ट बनेगा। ऐसा जो मुंह में जाते ही घुल जाए। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

अष्टमी-नवमी प्रसाद के लिए सूजी का हलवा बनाने की सामग्री

सूजी का हलवा टेस्टी बने इसके लिए चीजों का सही माप बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – सूजी (1 कप), फुल क्रीम दूध (2 कप भिगोने के लिए, 1 कप पकाने के लिए), चीनी (लगभग 1 कप या स्वादानुसार), देसी घी (3/4 कप), ड्राई फ्रूट्स।

दूध में सूजी घोलकर बनाएं स्वादिष्ट हलवे का प्रसाद

स्टेप 1- सबसे पहले 1 कप सूजी को लगभग दो कप फुल क्रीम दूध में भिगोकर अच्छे से मिक्स करें, ताकि इसमें बिल्कुल भी गुठलियां ना रहें। ध्यान रहे दूध ना ज्यादा ठंडा होना चाहिए, ना ही बहुत गर्म। रूम टेंपरेचर वाला दूध यूज करें। अब सूजी को दूध में लगभग 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

स्टेप 2- अब एक कढ़ाही में देसी घी गर्म करें और गैस की फ्लेम लो रखें। फिर उसमें भिगोकर रखी हुई सूजी एड कर दें। ये दूध सोख लेगी और हल्की सी फूल भी जाएगी। मीडियम फ्लेम पर इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं। लगभग 10 मिनट में सूजी एकदम दानेदार हो जाएगी, फिर इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रख लें।

स्टेप 3- अब कढ़ाही में आधा कप देसी गर्म करें, फिर उसमें लगभग 1 कप चीनी डालकर पिघलाना शुरू करें। इस दौरान आपको गैस की फ्लेम बिल्कुल लो रखनी है। कुछ देर में ये अच्छे से पिघल जाएगी और गोल्डन ब्राउन रंग का कैरेमल बनकर रेडी हो जाएगा।

स्टेप 4- जब चीनी पूरी तरह पिघल जाए तो गैस की फ्लेम बंद करें और इसमें एक कप दूध एड करें। शुरुआत में थोड़ी गुठलियां पड़ सकती हैं, लेकिन लगातार चलाती जाएंगी तो ये ठीक हो जाएगा। आपको बस लो टू मीडियम फ्लेम पर 6-7 मिनट तक इसे चलाना है।

स्टेप 5- अब इसमें भुनी हुई सूजी एड करें और इसे मीडियम फ्लेम पर अच्छे से मिक्स करें। जब सूजी सारा कैरेमल सोख लें, तो इसमें देसी घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स एड करें और फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर भी मिलाएं। इसे 4-5 मिनट तक पकने दें, जबतक हलवा घी ना छोड़ने लगे। आपका सुपर टेस्टी दानेदार सूजी का हलवा बनकर तैयार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN