Home व्यापार समाचार अशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट, 51%...

अशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट, 51% तक लुढ़का शेयर

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी Zaggle Prepaid Ocean Services की स्थिति शेयर बाजार में काफी खराब है। कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट का जारी है। शुक्रवार को इस फिनटेक कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के निवेश वाली कंपनी Zaggle Prepaid Ocean Services की स्थिति शेयर बाजार में काफी खराब है। कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट का जारी है। शुक्रवार को इस फिनटेक कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद शेयरों का भाव 289.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे

Zaggle Prepaid Ocean Services ने दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 36 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 77.70 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में अशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) पर 497.60 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 336 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA पहली बार 50 करोड़ रुपये को क्रॉस करने में सफल रहा है। कंपनी का EBITDA इस बार 51.30 करोड़ रुपये रहा है।

क्या शेयरों में जारी रहेगी गिरावट?

अशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी का शेयर पिछले दो महीने से काफी दबाव में है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, Zaggle Prepaid Ocean Services के शेयर रिकॉर्ड हाई 597 रुपये (दिसंबर 2024) से 51.25 प्रतिशत टूट चुका है।

लक्ष्मी श्री के रिसर्च हेड अंशुल जैन कहते हैं, “यह शेयर अपने सपोर्ट बैंड 298 रुपये से 314 रुपये के नीचे आ गया है। जोकि डिमांड में कमी को दर्शाता है।”

अशीष कचोलिया के पास कितनी हिस्सेदारी?

दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग के अनुसार अशीष कचोलिया की Zaggle Prepaid Ocean Services में कुल हिस्सेदारी 2.23 प्रतिशत है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 44.10 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 40.50 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसल करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN