Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/ramayanar_1775658323782_1775658332318.jpgरामानंद सागर के टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के राम किरदार निभाने पर अपना रिएक्शन दिया है।
रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म भले ही दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन हाल ही में पहला टीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद चर्चा काफी बढ़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। अब रणबीर पर रामानंद सागर के रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने जानें क्या कहा।
क्या बोले अरुण गोविल
अरुण खुद नितेश तिवारी की रामायण में दशरथ का किरदार निभाने वाले हैं। अरुण ने कहा, रणबीर की जहां बात है, वह काफी अच्छे एक्टर हैं। वह काफी मेहनत करते हैं। उनमें मोरल कल्चर हैं। मैंने कई बार ये देखा है। उन्होंने अपना बेस्ट दिया है।
रणबीर ने रामानंद सागर देखकर खुद को किया तैयार
बता दें कि रणबीर खुद भी बोल चुके हैं कि उन्होंने राम के किरदार के लिए रामानंद सागर की रामायण देखी थी जिससे वह किरदार को अच्छे से समझे हैं और इससे वह काफी इंस्पायर भी हुए हैं।
अरुण को राम किरदार में आज भी करते हैं फैंस पसंद
अरुण गोविल को भी राम के किरदार में काफी पसंद किया गया है। यहां तक कि आज भी अरुण जब कहीं जाते हैं तो फैंस उनके पैर छूने लग जाते हैं। सबको लगता है कि रियल लाइफ में भी वह भगवान राम हैं। वहीं जब रणबीर का लुक रिलीज हुआ था तब कई ने रणबीर को अरुण गोविल से कम्पेयर किया था।
रामायण की बाकी स्टार कास्ट
बता दें कि रामायण में जहां राम का किरदार रणबीर निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी ने सीता का, यश ने वहीं रावण का किरदार निभाया है। सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है तो वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण का।
इनके अलावा काजल अग्रवाल ने मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का। वहीं कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा हैं।
कब रिलीज हो रही है फिल्म
फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।
कितने बजट में बन रही है फिल्म
आपको यह भी बता दें कि रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है। नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों पार्ट का टोटल बजट 4000 करोड़ है।
रणबीर पहले इस किरदार के लिए नहीं थे तैयार
रणबीर ने कुछ दिनों पहले यह भी बताया कि पहले वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें लगा कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर राहा के जन्म के बाद उनकी लाइफ बदल गई। उन्होंने कहा कि ये किरदार मुझे मिला और राहा भी मेरी लाइफ में आई जो एक प्यारा इत्तेफाक था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

