Home विश्व समाचार अमेरिकी राष्ट्रपति अस्पताल में हैं भर्ती, कैसी है ट्रंप की तबीयत? वाइट...

अमेरिकी राष्ट्रपति अस्पताल में हैं भर्ती, कैसी है ट्रंप की तबीयत? वाइट हाउस ने साफ-साफ बताया

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत खराब हो गई है और अस्पताल में भर्ती हैं? सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं। ट्रंप के स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और दावों ने शनिवार-रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हंगामा मचा दिया। जिसके बाद वाइट हाउस ने इस पर बड़ा अपडेट दिया…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत खराब हो गई है और अस्पताल में भर्ती हैं? सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं। ट्रंप के स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और दावों ने शनिवार-रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हंगामा मचा दिया। कई यूजर्स ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद ‘#TrumpDead’ या ‘ट्रंप की मौत’ जैसे ट्रेंड सोशल मीडिया पर टॉप पर पहुंच गए। हालांकि, वाइट हाउस ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें ‘बेतुकी साजिश’ करार दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में एक यूजर (जिसने खुद को अमेरिकी वैज्ञानिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और स्वास्थ्य अर्थशास्त्री बताया) ने लिखा कि कुछ रिपोर्ट्स, अटकलें और अपुष्ट सूचनाएं आ रही हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप को वाल्टर रीड अस्पताल ले जाया गया है। अटकलों को और हवा तब मिली जब वाइट हाउस ने प्रेस के लिए ‘ट्रैवल/फोटो लिड’ लगा दिया, यानी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम या प्रेस इंटरैक्शन नहीं होगा। इसके बाद कई नेटिजन्स ने इसे तुरंत ट्रंप के स्वास्थ्य में किसी गंभीर समस्या से जोड़ लिया।

वास्तव में यह प्रतिबंध ईरान में लापता अमेरिकी वायुसैनिक की तलाश और बचाव अभियान के कारण लगाया गया था, जिसे अमेरिकी सेना ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। बता दें कि ट्रंप आमतौर पर सप्ताहांत में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो एस्टेट में गोल्फ खेलने जाते हैं, लेकिन इस बार उनकी गैर-मौजूदगी ने अफवाहों को बढ़ावा दिया।

इसके बाद वाइट हाउस ने अफवाहों का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कभी काम करना बंद नहीं करते। वाइट हाउस के रैपिड रिस्पॉन्स अकाउंट ने लिखा कि जब राष्ट्रपति ट्रंप 12 घंटे तक प्रेस से बात नहीं करते, तो विक्षिप्त उदारवादी बेतुकी साजिश की थ्योरी गढ़ लेते हैं। आगे वाइट हाउस ने कहा कि चिंता न करें…. राष्ट्रपति ट्रंप सचमुच कभी काम करना बंद नहीं करते।

ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर यह पहली बार अफवाहें नहीं फैली हैं। इस साल की शुरुआत में उनके हाथ पर चोट के निशान देखे गए थे, जिससे 79 वर्षीय नेता की सेहत पर सवाल उठने लगे थे। ट्रंप ने खुद बताया कि यह एस्पिरिन और ब्लड थिनर दवाओं के कारण हुआ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है।

पिछले साल उनके पैरों में सूजन देखे जाने के बाद भी अटकलें तेज हो गई थीं। वाइट हाउस ने तब स्पष्ट किया कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफिशिएंसी (Chronic Venous Insufficiency) नामक सामान्य बीमारी है, जो 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में आम है। यह स्थिति हानिरहित है और इसमें पैरों में हल्की सूजन हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN