Home विश्व समाचार अमेरिकी नौसेना के दो जहाज कैरेबियाई सागर में टकराए, ईंधन भरने के...

अमेरिकी नौसेना के दो जहाज कैरेबियाई सागर में टकराए, ईंधन भरने के दौरान हादसा, दो घायल

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

ईंधन भरते समय एक अमेरिकी युद्धपोत और नौसेना का एक आपूर्ति पोत टकरा गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, कैरेबियाई सागर में नौसेना के एक विध्वंसक पोत और एक आपूर्ति पोत के बीच समुद्र में ईंधन भरने के अभियान के दौरान हुई इस टक्कर में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

कैरेबियाई सागर में अमेरिकी नौसेना के दो बड़े जहाजों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ईंधन भरने (रिफ्यूलिंग) के दौरान यह हादसा हुआ। अर्ले बर्क-क्लास विध्वंसक यूएसएस ट्रक्सटन और आपूर्ति पोत यूएसएस सप्लाई के बीच हुई इस दुर्घटना में दो नाविक मामूली रूप से घायल हुए, जबकि दोनों जहाज अभी भी सुरक्षित हैं। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और टक्कर का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन भरते समय एक अमेरिकी युद्धपोत और नौसेना का एक आपूर्ति पोत टकरा गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, कैरेबियाई सागर में नौसेना के एक विध्वंसक पोत और एक आपूर्ति पोत के बीच समुद्र में ईंधन भरने के अभियान के दौरान हुई इस टक्कर में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

अमेरिकी दक्षिणी कमान (यूएस साउदर्न कमांड) के प्रवक्ता कर्नल इमैनुअल ऑर्टिज़ ने बताया कि अर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक यूएसएस ट्रक्सटन (USS Truxtun) और त्वरित लड़ाकू सहायता पोत यूएसएस सप्लाई (USNS Supply) समुद्र में रसद आपूर्ति के दौरान आपस में टकरा गए। घायल कर्मी खतरे से बाहर है और दोनों जहाज अपनी यात्रा जारी रखने में सक्षम हैं।

टक्कर का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी जांच जारी है। घटना के सटीक स्थान का तुरंत खुलासा नहीं किया गया, हालांकि एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिणी कमान के क्षेत्राधिकार में हुई, जिसमें कैरेबियाई सागर तथा दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

बता दें कि यूएसएस ट्रक्सटन 6 फरवरी को वर्जीनिया के नॉरफोक स्थित अपने घरेलू बंदरगाह से एक निर्धारित तैनाती के लिए रवाना हुआ था, जबकि यूएसएस सप्लाई जहाज कैरेबियन क्षेत्र में पहले से ही परिचालन कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN