Home व्यापार समाचार अमेरिकी कंपनी से 10 साल की एक्सक्लूसिव डील, रॉकेट बने डिफेंस कंपनी...

अमेरिकी कंपनी से 10 साल की एक्सक्लूसिव डील, रॉकेट बने डिफेंस कंपनी के शेयर, 2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डिफेंस कंपनी, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को इंट्राडे में 9% से अधिक चढ़कर 773.70 रुपये पर जा पहुंचे। पारस डिफेंस ने बंडक एविएशन इंक डीबीए नॉर्थस्टार, यूएसए के साथ 10 साल की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है।

डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 773.70 रुपये पर जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 7 पर्सेंट की तेजी के साथ 755.15 रुपये पर बंद हुए। डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने बंडक एविएशन इंक डीबीए नॉर्थस्टार, यूएसए के साथ एक स्ट्रैटेजिक 10 साल की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। यह साझेदारी इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेज को एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग सिस्टम्स और एक्सेसरीज की सप्लाई करने के लिए हुई है।

अमेरिकी कंपनी से हुई साझेदारी के डीटेल
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस साझेदारी में नॉर्थस्टार के एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग सिस्टम्स और एसोसिएटेड सर्विसेज की सप्लाई और सपोर्ट शामिल है। यह एग्रीमेंट 10 साल के लिए वैध है। यह साझेदारी विशिष्ट डिफेंस सेगमेंट में कोलैब्रेशन के लिए लॉन्ग टर्म विजिबिलिटी उपलब्ध कराती है। नॉर्थस्टार एक अमेरिका बेस्ड कंपनी है। एरियल रिफ्यूलिंग सिस्टम्स के डिजाइन, डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में इसकी कैपेबिलिटीज हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने यह स्पष्ट किया है कि नॉर्थस्टार या उसकी ग्रुप कंपनीज में उसकी कोई हिस्सेदारी नहीं है।

3 साल में 191% से ज्यादा उछल गए हैं पारस डिफेंस के शेयर
डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 3 साल में 191 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस के शेयर 13 अप्रैल 2023 को 259.05 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 अप्रैल 2026 को 755.15 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले दो साल में पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 116 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। पारस डिफेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 971.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 490.68 रुपये है।

2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2025 में अपने शेयर को दो टुकड़ों में बांटा। पारस डिफेंस ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा था। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.20 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.80 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN