Home व्यापार समाचार अमेरिकी एजेंसी से मिला AI वर्क ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गया स्मॉलकैप...

अमेरिकी एजेंसी से मिला AI वर्क ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गया स्मॉलकैप शेयर, 20% चढ़ गया दाम

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मॉलकैप कंपनी एक्सटीग्लोबल इंफोटेक के शेयर गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 33.18 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को अमेरिका में एक बड़ा AI वर्क ऑर्डर मिला है।

स्मॉलकैप कंपनी एक्सटीग्लोबल इंफोटेक (XTGlobal Infotech) के शेयर गुरुवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। एक्सटीग्लोबल इंफोटेक के शेयर गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 33.18 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को अमेरिका में एक बड़ा AI वर्क ऑर्डर मिला है और उसी के बाद शेयरों में यह तेज उछाल आया है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 24 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। एक्सटीग्लोबल इंफोटेक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 46.30 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 25.50 रुपये है।

AI इंजीनियरिंग कॉन्ट्रैक्ट के डीटेल्स
एक्सटीग्लोबल इंफोटेक लिमिटेड (XTGlobal Infotech) को टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, यूएसए से एक ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी एक्सटी ग्लोबल इंक के जरिए मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के लिए एआई इनेबल्ड सर्विसेज उपलब्ध कराएगी। इस कॉन्ट्रैक्ट की टोटल वैल्यू 796900 डॉलर है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट के प्रतिस्पर्धात्मक बिडिंग प्रोसेस के जरिए दिया गया है और यह यूएस पब्लिक सेक्टर और ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में एक्सटी ग्लोबल की मौजूदगी को मजबूत करेगा।

6 महीने चलेगा यह प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट 16 मार्च से 30 सितंबर 2026 तक 6 महीने के लिए चलेगा। एक्सटीग्लोबल इंफोटेक लिमिटेड को मिला यह प्रोजेक्ट AI बेस्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस डिवेलप करने और उन्हें इंप्लीमेंट करने पर फोकस करेगा। वर्क ऑर्डर में AI आधारित डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग, ऑटोमेशन और क्लाउड बेस्ड डेप्लॉयमेंट का काम शामिल है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के रेगुलर बिजनेस ऑपरेशंस का हिस्सा है, इसे और 6 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रामाराव अचुता मुल्लापुडी ने बताया है कि यह वर्क ऑर्डर कंपनी की इंजीनियरिंग और AI क्षमताओं में भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में ट्रांसपोर्टेशन वर्टिकल का विस्तार और पब्लिक सेक्टर पोर्टफोलियो को मजबूत करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता बना हुआ है। एक्सटी ग्लोबल इंफोटेक एक हैदराबाद बेस्ड आईटी कंपनी है। कंपनी एंटरप्राइजेज एप्लीकेशंस, क्लाउड, डेटा एंड एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ऑटोमेशन में ऑपरेट करती है।

10 साल में 6800% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, एक्सटीग्लोबल इंफोटेक के शेयर पिछले 10 साल में 6813 पर्सेंट चढ़ गए हैं। हालांकि, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में करीब 45 पर्सेंट की ही तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले 2 साल में 19 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 62.81 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 37.19 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN