Home विश्व समाचार अमेरिका का मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश, ईरान युद्ध में अब तक...

अमेरिका का मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश, ईरान युद्ध में अब तक कितने विमान खो चुका US? किसने गिराए

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित उतर गया और दूसरा पश्चिमी इराक में गिर गया। जानकारी के मुताबिक इस जेट में 5 लोग सवार थे।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच शुक्रवार तड़के अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। ईरान जंग के ऑपरेशन में शामिल अमेरिका का एक मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश हो गया है। अमेरिकी सेना ने बताया है कि KC-135 विमान पश्चिमी इराक मे ईंधन भरवाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 5 अमेरिकी सैनिक सवार थे। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने अब तक चार सैन्य विमान खो दिए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स ने बताया कि इस घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया।CENTCOM ने एक बयान में कहा, “एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित उतर गया।” कथित तौर पर इस प्लेन को ईरान समर्थित इस्लामिक रेसिस्टेंस ग्रुप ने मार गिराया। इस समूह ने हमले की जिम्मेदारी भी ली है। हालांकि अमेरिका ने कहा है कि यह घटना दुश्मन की गोलीबारी की वजह से नहीं हुई।

चार विमान खोए

गौरतलब है कि KC-135 मिडिल ईस्ट में युद्ध के दौरान खोया गया कम से कम चौथा अमेरिकी सैन्य विमान है। इससे पहले अमेरिका ने कुवैत में अपने 3 सैन्य विमान खो दिए थे। CENTCOM के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में कुवैती सेना ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान चालक दल के सभी छह सदस्य विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे।

युद्ध में अमेरिका के सात सैनिक मरे

युद्ध की शुरुआत से अब तक अमेरिका काफी कुछ खो चुका है। पेंटागन ने इस हफ्ते की शुरुआत में बताया कि ईरान युद्ध के दौरान अब तक सात अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। वहीं जंग में लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हैं, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा युद्ध की शुरुआत के बाद पहले हफ्ते में ही अपने 11 बिलियन डॉलर फूंक चुका है। इस बीच ईरान खाड़ी देशों पर लगातार मिसाइलें बरसा रहा है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तेल की आपूर्ति रोकने की धमकी देकर अमेरिका पर दबाव भी बना रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN