Home मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किसे कहा चुप, फैंस बोले- क्या...

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किसे कहा चुप, फैंस बोले- क्या हो गया सर आपको

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/19/1200x900/amk_1771512680158_1771512685719.jpg

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया कि फैंस भी हैरान और परेशान हो गए हैं। अब आप भी अगर जानना चाहते हैं कि बिग बी का पोस्ट क्या है तो आगे पढ़ें।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग रोजाना ही एक्स पर पोस्ट करते हैं और हर पोस्ट को एक नंबर भी देते हैं। कभी-कभी बिग-बी ऐसे पोस्ट कर देते हैं, जिसको पढ़कर उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं। इसी तरह, अमिताभ ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने चुप लिखा। यह पढ़ते ही अमिताभ के फैंस सरप्राइज रह गए कि आखिर उन्होंने यह किस वजह से ऐसा लिखा है। इसमें वे एक्स के एआई ग्रोक की भी मदद लेते हुए भी दिखाई दिए।

बिग बी का पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘टी 5661 (i) – CHUUUUUUPPPP’ उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा जिससे उनके फैंस समझ पाते कि आखिर वे किसे चुप करवा रहे हैं। एक फैंस ने तुरंत पूछा कि अमिताभ बच्चन जी, क्या हो गया। एक और ने लिखा कि यह क्या है सर? कोड को प्लीज एक्सप्लेन करें।

लोगों के रिएक्शन

बिग बी के इस पोस्ट पर और भी कई कमेंट्स और लाइक आए। एक यूजर ने कहा कि सर, आपको बोलते रहना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि आप कभी चुप नहीं रहेंगे। एक और ने लिखा कि जब अमिताभ बच्चन चुप कहते हैं तो यह सिर्फ एक शब्द नहीं है। यह एक युग है, एक एटिट्यूड है। अमिताभ के इस पोस्ट पर डेढ़ हजार से ज्यादा यूजर्स ने रिप्लाई किया है, जबकि 800 से ज्यादा लोगों ने इसे रिपोस्ट किया। वहीं, साढ़े चार हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

एआई का भी किया इस्तेमाल

कुछ फैंस ने अमिताभ के इस पोस्ट का मतलब जानने के लिए एआई का भी यूज किया। एक ने ग्रोक से पूछा कि इसके पीछे की स्टोरी क्या है तो उसने बताया कि यह शटअप को हिंदी में कहा जाता है।

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे। इस फिल्म में बिग बी के साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म को कुछ ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

अभी बिग बी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह सेक्शन 84 में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

वहीं इसके अलावा वह कल्कि 2898 एडी 2 में भी नजर आएंगे। पहले पार्ट में बिग बी के साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में थे। लेकिन दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN