Home मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन ने दी पड़ोसी को मिलने की अपॉइंटमेंट, घर के अंदर...

अमिताभ बच्चन ने दी पड़ोसी को मिलने की अपॉइंटमेंट, घर के अंदर बुलाया, दिया ये गिफ्ट

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/10/1200x900/11tffrgdss_1770727681040_1770727684461.jpg

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन के पड़ोसी पिछले कुछ समय से एक्टर से मिलने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। अब आखिरकार उनके पड़ोसी का सपना पूरा हो गया है। अमिताभ ने अपने घर जलसा के अंदर उन्हें मिलने के लिए बुलाया था और गिफ्ट में दी ये चीज।

अमिताभ बच्चन के रविवार दर्शन के वीडियोस में उनके फैंस के अलावा घर के पीछे खड़ा एक परिवार और नजर आता है। ये एक गुजरती परिवार है जो बच्चन फैमिली के पड़ोसी हैं। अमिताभ के पड़ोस में रहने वाले निर्मित जेसरानी ने कई बार अपने सोशल मीडिया पर एक्टर से एक बार मिलने की ख्वाइश जाहिर की थी। निर्मित ने कहा था कि वो रिश्ते में अमिताभ बच्चन के पड़ोसी लगते हैं। और एक बार उनसे मिलने की तमन्ना रखते हैं। अब लगता है ये मैसेज शायद अमिताभ तक पहुंच गया था। उन्होंने अपने इस पड़ोसी को घर के अंदर मिलने के लिए बुलाया। सोशल मीडिया पर निर्मित के इस सपने के पूरे होने वाला पोस्ट वायरल हो रहा है।

अमिताभ ने अपने पड़ोसी को मिलने की दी इजाज़त

निर्मित जेसरानी ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो 8 फरवरी 2026 का दिन कभी नहीं भूल सकते। इस दिन उन्हें अमिताभ की टीम से मैसेज आया था और उन्हें 5 बजे एक्टर के घर जलसा के अंदर बुलाय गया। निर्मित ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने लाइव रविवार दर्शन देखा जहां एक्टर अपने फैंस से मिलते हैं। इसके बाद अमिताभ आए। निर्मित ने उनके पैर छूने की कोशिश की लेकिन एक्टर ने मना कर दिया। बाद में तस्वीरें खिंचवाई। निर्मित ने कहा कि उनकी मां उनके घर से इस मुलाकात को देख रही थीं। ये पहला मौका था जब अमिताभ के पड़ोसी को एक्टर से मिलने का मौका मिला। निर्मित ने अमिताभ के ऑटोग्राफ वाली तस्वीर अपने कमरे में सजाई है। उन्हें गिफ्ट में एक्टर ने उनकी तस्वीरों के प्रिंट वाली टी-शर्ट गिफ्ट की थी। निर्मित ने कहा कि ये उनका सपना था जो सच हो गया।

ये भी पढ़ें:अगर अमित नहीं बचते…कुली सेट पर हुए एक्सीडेंट पर अमिताभ के ससुर ने कही थी ये बात
ये भी पढ़ें:अमिताभ के घर इसलिए नहीं मिलती रात 8 बजे के बाद एंट्री, जानिए कारण

अमिताभ के पड़ोसी का सच हुआ सपना

कुछ समय पहले निर्मित ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो अमिताभ बच्चन के वही पड़ोसी हैं जो उनके रविवार दर्शन वाले वीडियोस में नजर आते हैं। उनके इन वीडियोस के वायरल होने के बाद निर्मित को आखिरकार अमिताभ से मिलने का मौका मिल ही गया। वीडियो वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में एक्टर को नंगे पैर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र ने एक कसम की वजह से छोड़ दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
ये भी पढ़ें:16 पन्ने के डायलॉग बोलने से अमिताभ ने कर दिया था इनकार, कादर खान ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन के प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास उनकी फिल्म कल्कि 2898 AD है। फिल्म का पहला पार्ट पसंद किया गया था। प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। और उन्हें साई पल्लवी ने रिप्लेस किया है। फिल्म पर जल्द काम शुरू होगा। इसके अलावा अमिताभ अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन को समय देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN