Home  लाइफस्टाइल समाचार अभिनेता से नेता बने विजय 51 की उम्र में हैं बिल्कुल फिट,...

अभिनेता से नेता बने विजय 51 की उम्र में हैं बिल्कुल फिट, खाते हैं ये देसी चीजें

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर से नेता बने विजय की उम्र 51 साल है और इस उम्र में भी वह काफी फिट हैं। अगर आप भी उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं तो यहां देखिए उनका डायट प्लान।  

साउथ के सुपरस्टार विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। विजय अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस और दमदार पर्सनैलिटी के लिए भी काफी चर्चा में रहे हैं। विजय की उम्र 51 साल है और उनकी फिट बॉडी का सीक्रेट हर कोई जानना चाहता है। उनकी डायट में वह सिर्फ देसी चीजें खाते हैं और सिर्फ रेगुलर वर्कआउट करते हैं। यहां देखिए क्या है उनकी फिटनेस का राज।

क्या है विजय की फिटनेस का सीक्रेट

विजय की रोजाना की डायट सिंपल और संतुलित होती है, जिसमें घर का बना खाना और नियंत्रित मात्रा में खाना शामिल है। एक्टर नाश्ता आमतौर पर सुबह 9 बजे के आसपास करते हैं। उनका नाश्ता भले ही हल्का होता है लेकिन पौष्टिक होता है, जिसमें अक्सर दो इडली और अंडे होते हैं। उनके नाश्ते में कुछ सब्जियां भी शामिल होती हैं।

लंच- एक्टर दोपहर का खाना आमतौर पर वह एक बजे के आसपास करते हैं और इसमें फ्रेश सब्जियों के साथ घर के बने खाने को शामिल करते हैं। विजय अपने खाने में फल भी शामिल करते हैं और संतुलित खाना पसंद करते हैं।

स्नैक्स- खाने के बीच में भूख लगने पर विजय कुछ हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं, जैसे कि फ्रेश सलाद। उनके ट्रेनर ने यह भी बताया कि वह एनर्जी बनाए रखने के लिए कभी-कभी खाने के बीच जूस भी पीते हैं।

डिनर- रात का खाना हल्का रहता है और आमतौर पर शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच वह ये खा लेते हैं। यह नियमित खान-पान उनकी फिटनेस और पाचन को बनाए रखने में मदद करता है।

फिटनेस ट्रेनर ने बताया फिटनेस सीक्रेट

विजय के साथ काम कर चुके फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार के अनुसार अभिनेता बेहद अनुशासित लाइफस्टाल को फॉलो करते हैं। टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रेनर ने बताया कि विजय व्यस्त रूटीन के दौरान अपना खाना खुद लेकर जाना पसंद करते हैं और बाहर का या जंक फूड खाने से परहेज करते हैं। विजय कम मात्रा में खाने के बजाय नियंत्रित खाने पर विश्वास करते हैं। उनके ट्रेनर बताते हैं कि वह सब कुछ खाते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। वह अपने काम के शेड्यूल की परवाह किए बिना, हर दिन सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच उठ जाते हैं।

सीमित मात्रा में खाते हैं नॉनवेज

ट्रेनर ने बताया कि विजय अपने खान में मांसाहारी खाना शामिल करते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। उनके भोजन में चिकन और मछली की सीमित मात्रा होती है, जिससे वह इसे ज्यादा मात्रा में खाए बिना संतुलित खाना सुनिश्चित करते हैं।

पसंद हैं मिठाइयां

एक कुकिंग शो में उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने बताया कि विजय को पारंपरिक मिठाइयां भी बहुत पसंद हैं। खासतौर से साउथ इंडियन मिठाई सक्कराई पोंगल बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि जब विजय चेन्नई में शूटिंग कर रहे होते थे, तब वह अक्सर इसे बनाकर उन्हें भेजती थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN