Source :- LIVE HINDUSTAN
Acer ने भारत में स्मार्ट लगेज की नई रेंज लॉन्च की है, जो एडवांस फीचर्स और आधुनिक डिजाइन के साथ ट्रैवल को आसान बनाती है। इसकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है।
टेक कंपनी Acer ने भारतीय मार्केट में स्मार्ट लगेज (Smart Luggage) की एक नई रेंज लॉन्च की है, जो नए दौर के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। इस नई रेंज में Melbourne, Melbourne Plus, Barcelona, Copenhagen, Brisbane और Predator जैसे कई मॉडल शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग साइज- कैरी-ऑन, मीडियम और लार्ज में आए हैं, जिससे छोटे बिजनेस ट्रिप्स से लेकर लंबी छुट्टियों तक हर तरह के ट्रैवल के लिए परफेक्ट ऑप्शन मिल सके।
नए स्मार्ट सूटकेस मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत इनका डिजाइन और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स हैं। Melbourne सीरीज को मल्टी-लेयर पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है, जो हल्का होने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी है। इसके साथ ही इसमें एंटी-कोलिजन कॉर्नर, स्मूद स्पिनर व्हील्स और TSA-अप्रूव्ड लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेफ्टी और कंफर्ट दोनों ऑफर करते हैं।
लगेज में मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स
वहीं Melbourne Plus सीरीज में और भी एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे एक्सपैंडेबल स्टोरेज और बेहतर इम्पैक्ट रेसिस्टेंस। इसके अलावा 360-डिग्री साइलेंट व्हील्स और ड्राई-वेट कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं इसे और काम का बनाते हैं। Barcelona सीरीज खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो क्विक एक्सेस चाहते हैं। इसमें फ्रंट-ओपनिंग डिजाइन दिया गया है, जिससे लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी सामान आसानी से निकाला जा सकता है।
Copenhagen और Brisbane सीरीज में ड्यूल ओपनिंग सिस्टम (टॉप और मिड ओपनिंग) दिया गया है, जिससे सफर के दौरान बार-बार पूरा बैग खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। Brisbane मॉडल में एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जो लंबे ट्रिप्स के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं Predator सीरीज प्रीमियम यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें मजबूत फ्रेम और प्रोफेशनल लुक का खास ध्यान रखा गया है।
इतनी रखी गई स्मार्ट लगेज की कीमत
कीमत की बात करें तो Acer के ये स्मार्ट लगेज 5,999 रुपये से शुरू होते हैं और Flipkart तथा Acer के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।
इन फीचर्स की वजह से स्मार्ट है लगेज
लगेज स्मार्ट इसलिए है क्योंकि इसमें ट्रेडिशन सूटकेस से आगे बढ़कर ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो यात्रा को ज्यादा आसान, सेफ और मैनेज्ड बनाते हैं। जैसे- एक्सपैंडेबल स्टोरेज, 360-डिग्री स्मूद और साइलेंट व्हील्स, TSA-अप्रूव्ड लॉक, फ्रंट-ओपनिंग या ड्यूल-ओपनिंग डिजाइन इसका हिस्सा हैं, जिससे बिना पूरा बैग खोले जरूरी सामान निकाला जा सके। लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अलग प्रोटेक्टेड स्पेस, और कुछ मॉडल्स में ड्राई-वेट कंपार्टमेंट भी मिल रहे हैं।
साथ ही मजबूत पॉलीकार्बोनेट बॉडी और इको-फ्रेंडली मटेरियल इसे टिकाऊ और आधुनिक बनाते हैं, यानी यह सिर्फ सामान रखने का बैग नहीं बल्कि एक एडवांस्ड ट्रैवल सॉल्यूशन है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


