Home टेक न्यूज़ अब सड़क पर नहीं होगा कोई स्कैम, Jio लाया नया सेफ्टी डिवाइस,...

अब सड़क पर नहीं होगा कोई स्कैम, Jio लाया नया सेफ्टी डिवाइस, किसी भी हादसे या विवाद में करेगा मदद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिलायंस जियो ने भारत में JioEyeQ Dashcam with GPS लॉन्च कर दीया है। यह डैशकैम Full HD 2MP वीडियो, GPS-ट्रैकिंग, नाइट विज़न जैसे खास फीचर्स देगा। जो आपकी गाड़ी की सुरक्षा को बढ़ा देगा।

भारतीय कार मालिकों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि Reliance Jio ने अपना पहला JioEyeQ Dashcam with GPS भारत में लॉन्च कर दी है। यह नया डैशकैम खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अपनी कार की सेफ्टी, रिकॉर्डिंग और GPS-ट्रैकिंग को एक साथ पाना चाहते हैं वो भी किफायती दाम में। डैशकैम सिर्फ एक कैमरा नहीं है यह आपकी ड्राइव का गवाह बनता है। अगर रास्ते में कोई एक्सीडेंट, चोरी, या विवाद होता है, तो इसका रिकॉर्ड सबूत के रूप में काम आ सकता है।

सम्बंधित सुझाव

JioEyeQ Dashcam की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें GPS उपलब्ध है, जिससे आपकी रिकॉर्डिंग के टाइम पर Location और स्पीड की जानकारी भी मिलती है जो बाद में इंश्योरेंस या पुलिस के केस में मददगार साबित होती है। इसके अलावा AI-बेस्ड (Pedestrian Detection) और नाइट विजन जैसे फीचर्स इसे और यूजफुल बनाते हैं।

JioEyeQ Dashcam की कीमत और उपलब्धता

Reliance Jio ने JioEyeQ Dashcam 3,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर Amazon इंडिया पर लॉन्च कर दिया है। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मौजूद है, जिससे आप आपको 1,166 रुपए प्रति महीने के हिसाब से पेमेंट कर सकते हैं।

JioEyeQ Dashcam के खास फीचर्स और फायदे

JioEyeQ में 2MP Full HD कैमरा है जो ड्राइव के हर पल को साफ-सुथरे तरीके से रिकॉर्ड करता है। इसमें GPS सपोर्ट है जिससे रिकॉर्ड के साथ स्पीड और लोकेशन डेटा भी जुड़ता है, जो बाद में केस या इंश्योरेंस क्लेम में मदद कर सकता है। 140-डिग्री का वाइड व्यू से सड़क की कोई जानकारी मिस नहीं होती। ये फीचर खास है क्योंकि यह आपके Dashcam को चालकों और पैदल चलने वालों के बीच अंतर समझने में मदद करता है। यह चेतावनी भी दे सकता है जब कोई पैदल यात्री पास हो जिससे ड्राइव और ज्यादा सुरक्षित बनती है।

कम रोशनी में भी Dashcam रिकॉर्डिंग जारी रखता है, जिससे रात के समय किसी भी घटना को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इमरजेंसी रिकॉर्डिंग फीचर रिकॉर्ड को सुरक्षित भी रखता है। Dashcam JioThings App से भी कनेक्ट होता है (Android & iOS दोनों), जिससे आप आसानी से रिकॉर्डिंग प्लेबैक, GPS ट्रैकिंग, डेटा डाउनलोड और कई चीजों पर कंट्रोल कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN