Home टेक न्यूज़ अब 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा ₹1 लाख का Samsung फोन,...

अब 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा ₹1 लाख का Samsung फोन, अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल से पहले यहां लगी स्पेशल सेल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S26 की फर्स्ट सेल कल 11 मार्च से शुरू होगी, लेकिन इससे पहले ही आप इन फोन्स को 10 मिनट में आर्डर कर यूज कर सकते हैं। क्योंकि Blinkit और Instamart ने Galaxy S26 के फोन की डिलीवरी शुरू कर दी है।

सैमसंग भारत में 11 मार्च से गैलेक्सी S26 सीरीज की ओपन सेल शुरू करने वाला है। लेकिन कुछ शहरों में, खरीदार पहले से ही क्विक-कॉमर्स ऐप्स के जरिए मिनटों में गैलेक्सी S26 सीरीज के फोन की डिलीवरी पा सकते हैं। Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म पर सैमसंग गैलेक्सी S26 और S26 अल्ट्रा लिस्टेड हैं और इनकी सेल शुरू हो चुकी है, जबकि सैमसंग ने अभी तक पूरी तरह से रिटेल सेल शुरू नहीं की है।

91मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक Blinkit पर गैलेक्सी S26 सीरीज बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई में उसके ऐप पर उपलब्ध है। Swiggy Instamart पर, गैलेक्सी S26 का बेस मॉडल दिल्ली के कुछ हिस्सों में ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध था। Blinkit दिल्ली के कुछ हिस्सों में S26 की डिलीवरी 30 मिनट के अंदर कर रहा था, हालांकि अल्ट्रा मॉडल स्टॉक में नहीं था। इन फोनों की आधिकारिक सेल 11 मार्च को अधिकृत ऑफलाइन स्टोर और प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स के माध्यम से शुरू होने की उम्मीद है। यानी की क्विक-कॉमर्स कंपनियां जो पहले किराना और रोजमर्रा के सामान को 10-15 मिनट में पहुंचाने के लिए जानी जाती थीं। लेकिन अब यह कंपनियां प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे बड़े प्रोडक्ट भी मिनटों में डिलीवर करने की कोशिश कर रही हैं।

Samsung Galaxy S26 की कीमत

Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में कीमत:

Galaxy S26: 87,999 रुपए से शुरू

Galaxy S26+: 1,19,999 रुपए से शुरू

Galaxy S26 Ultra: 1,39,999 रुपए से शुरू

इन फोन में बेस स्टोरेज 256GB से शुरू होती है।

Samsung Galaxy S26 Series: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S26

Samsung Galaxy S26 इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल है। इसमें 6.3 इंच की फुल-HD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और ब्राइट कलर अनुभव देती है। फोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

Samsung Galaxy S26+

Galaxy S26+ में 6.7 इंच की बड़ी डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3120 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन सैमसंग के इन-हाउस डेका-कोर Exynos 2600 प्रोसेसर पर चलता है, जिससे परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग बेहतर मिलती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

Galaxy S26 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें 6.9 इंच की बड़ी डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी मिलता है, जिससे स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग अनुभव देता है।

Samsung Galaxy S26 Series के AI फीचर्स

Galaxy S26 सीरीज में कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं। इसमें Now Nudge फीचर दिया गया है, जो यूजर की एक्टिविटी के हिसाब से स्मार्ट सुझाव देता है। मैसेज में अगर किसी मीटिंग की बात हो रही हो, तो यह तुरंत कैलेंडर देखकर बता देता है कि उस समय आप फ्री हैं या नहीं। इससे अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत कम हो जाती है।

फोन में Now Brief फीचर भी अपग्रेड किया गया है, जो दिनभर के जरूरी अपडेट और रिमाइंडर एक जगह दिखाता है। वहीं Circle to Search फीचर अब एक ही फोटो में मौजूद कई चीजों को पहचानकर एक साथ सर्च कर सकता है। कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए AI-based Call Screening फीचर दिया गया है। यह अनजान नंबर से आने वाली कॉल के बारे में पहले ही जानकारी दे देता है, जिससे यूजर तय कर सकता है कि कॉल उठानी है या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN